Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चार माह से राशन नहीं मिलने के कारण आक्रोशित कार्डधारियों ने पीडीएस डीलर का किया घेराव
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    चार माह से राशन नहीं मिलने के कारण आक्रोशित कार्डधारियों ने पीडीएस डीलर का किया घेराव

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शनिवार को प्रखंड एवं डीसी ऑफिस का होगा घेराव

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

     

    पोटका। पोटका प्रखंड में कार्डधारियों से फिंगर प्रिंट लेकर राशन न देने का मामला अब आम हो गया है। आय दिन ऐसा मामला होते रहता है। प्रखंड के ही कोवाली पंचायत अंतर्गत काशीडीह के पीडीएस दुकानदार ने कार्डधारियों से फिंगर प्रिंट लेकर चार माह से राशन नहीं दिया है। गुरुवार को लगभग 450 आक्रोशित कार्डधारियों ने दुकान के समक्ष चार घंटे तक प्रदर्शन किया। इसकी सूचना कार्डधारियों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को भी दिया। शनिवार को कार्डधारी पोटका ब्लॉक एवं डीसी कार्यालय का घेराव करेंगे। बताया जाता है कि

    काशीडीह के पीडीएस डीलर ललिता खंड पातर अपने कार्डधारियों को चार माह से राशन नहीं दिया है। कार्डधारियों का शिकायत है कि फिंगर प्रिंट लेकर राशन नहीं देता है। हर माह दुकानदार इसी तरह का कारनामा करता है। आज भी जब कार्डधारी अपना अपना पर्ची लेकर खाद्यान्न लेने गए तो दुकानदार कार्डधारी को फिंगर प्रिंट देने के लिए कहा। इस पर कार्डधारी आपे से बाहर हो गए। कार्डधारी फिंगर प्रिंट न देने कीजिद्द करने लगे। दुकानदार फिंगर प्रिंट लेने की जिद्द पर अरे रहे। यह सूचना कार्डधारियों के बीच जंगल में आग की तरह फैल गया। देखते देखते वहां पर सैकड़ों की संख्या में कार्डधारी पहुंचकर दुकान के समक्ष प्रदर्शन करने लगे। मौके पर

    मुखिया काजल बारीक, प्रतिनिधि सचिन बारीक, पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र महतो, भाजपा नेता सह जिप प्रतिनिधि मनोज सरदार, पिटीदीरी के ग्राम प्रधान सीताराम महतो भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंच कर एम ओ से बात किए। एम ओ ने कल कार्यालय में आकर लिखित शिकायत करने की बात कही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतमिलनाडु में झारखंड के मजदूरों की पुकार, बंधक बनाकर शोषण का आरोप, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
    Next Article डोमजूरी उच्च विद्यालय के चहारदीवारी को तोड़े जाने का विवाद समाप्त

    Related Posts

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    June 20, 2026

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    June 20, 2026

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.