Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तमिलनाडु में झारखंड के मजदूरों की पुकार, बंधक बनाकर शोषण का आरोप, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    तमिलनाडु में झारखंड के मजदूरों की पुकार, बंधक बनाकर शोषण का आरोप, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    तमिलनाडु के नमक्कल स्थित एक कपड़ा मिल में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के करीब 200 मजदूरों को बंधक बनाकर रखने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मजदूरों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए मिल प्रबंधन पर जबरन काम कराने, पूरी मजदूरी नहीं देने और मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया। पीड़ित मजदूरों में युवक और युवतियां दोनों शामिल हैं, जो शोषण से तंग आकर अपने घर झारखंड लौटने की गुहार लगा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त और राज्य के माइग्रेट सेल को जांच के निर्देश दिए हैं तथा पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण पर शीघ्र विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की है। बताया जा रहा है कि इस मामले को उजागर करने वाले अनिल सामड, जो चक्रधरपुर के हथिया गांव के निवासी हैं और फिलहाल उसी मिल में कार्यरत हैं, के प्रयासों से यह मामला सार्वजनिक हो सका। अब पूरे घटनाक्रम पर सबकी नजरें टिकी हैं कि प्रशासन कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और मजदूरों को कब तक राहत मिलती है, साथ ही दोषियों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपानी पर सख्ती: सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा
    Next Article चार माह से राशन नहीं मिलने के कारण आक्रोशित कार्डधारियों ने पीडीएस डीलर का किया घेराव

    Related Posts

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    August 6, 2026

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.