एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की तीसरी बैठक और निर्वाचन पाठशाला आयोजित की गई। बैठक में प्रारूप मतदाता सूची एवं ASDD सूची का सत्यापन कर डुप्लीकेट, मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और अन्य त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों के सुधार पर चर्चा की गई। साथ ही 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा दावे-आपत्तियों के समयबद्ध निष्पादन पर भी जोर दिया गया। इस दौरान ईआरओ, एईआरओ और उप निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने अभियान की सफलता के लिए सभी राजनीतिक दलों और बीएलए-2 के सहयोग की सराहना की।

