राष्ट्र संवाद संवाददाता नोएडा, 28 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पश्चिमी एशिया में एक महीने से युद्ध जारी है और भारत देशवासियों के भरोसे के साथ इस संकट का पूरी शक्ति से मुकाबला कर रहा है। मोदी ने वैश्विक संकट की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा, “मैं प्रदेश व देश के सभी राजनीतिक दलों से आग्रह पूर्वक कहना चाहता हूं कि इस प्रकार के संकट से ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक है।” उन्होंने कहा, “जो भारतीयों और भारत के हक में है, वही भारत सरकार की…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गम्हरिया, सरायकेला-खरसावां द्वारा एक दिवसीय गैर-आवासीय केस-स्टडी संगोष्ठी 2026 का सफल आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी प्रखंडों से आए लगभग 20-20 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगोष्ठी का मुख्य विषय “वर्ग-कक्ष की परिस्थितियां, समस्याएं और समाधान” रहा, जिस पर प्रतिभागियों ने समूहवार अपने-अपने केस-स्टडी प्रस्तुत कर शिक्षण के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों और उनके प्रभावी समाधान पर गहन चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार संकाय प्रभारी पंकज कुमार, सदस्य आर. लक्ष्मण राव, अनुभा सिंह, सीमा कुमारी तथा शिक्षक प्रतिनिधि सुधाकर ठाकुर…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) आदित्यपुर : नगर निगम के वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा ने हाल के दिनों में अपने वार्ड से जुड़ी खबरों को लेकर मीडिया के समक्ष खुलकर अपना पक्ष रखा और निष्पक्ष, संतुलित एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की जोरदार अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी समस्या को एकतरफा तरीके से प्रस्तुत करना न केवल पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों के विपरीत है, बल्कि इससे आम जनता के बीच भ्रम और गलत धारणा भी बनती है। पार्षद ने कहा कि वार्ड में गंदगी या अन्य बुनियादी समस्याओं के लिए केवल जनप्रतिनिधि को जिम्मेदार…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा निर्मित बेंद लैंप्स लिमिटेड के 100 एम.टी. क्षमता वाले गोदाम के शिलान्यास कार्यक्रम में स्थापित शिलापट्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिलापट्ट में जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो का नाम नीचे अंकित किए जाने, जबकि स्थानीय विधायक का नाम ऊपर दर्ज होने पर भाजपा नेत्री चन्दना मुर्मू ने कड़ी आपत्ति जताई है। चन्दना मुर्मू ने इसे न केवल प्रोटोकॉल की अनदेखी बताया, बल्कि जनप्रतिनिधियों की गरिमा के साथ खिलवाड़ करार दिया। उन्होंने कहा कि सांसद लोकसभा क्षेत्र के सर्वोच्च निर्वाचित…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: मानगो स्थित एक निजी क्लिनिक में ऑपरेशन से पहले ही 16 वर्षीय रेयान आलम की संदिग्ध मौत से इलाके में आक्रोश फैल गया। परिजनों का आरोप है कि एनेस्थीसिया का इंजेक्शन देते ही बच्चे की तबीयत बिगड़ गई और ऑपरेशन शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इसके बावजूद डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। शुक्रवार को झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता भी…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को पूरा जादूगोड़ा भक्ति और उत्साह में डूबा नजर आया। मंदिरों में मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के बीच सड़कों पर निकली झंडा जुलूस व शोभायात्राओं ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। मुसाबनी प्रखंड के उत्तरी इंचड़ा पंचायत अंतर्गत श्री रामनगर अखाड़ा (धर्मडीह) से सज्जन खेमका, नवीन प्रसाद और विक्की शर्मा की अगुवाई में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में घोड़े पर सवार सज्जन खेमका आकर्षण का केंद्र रहे, वहीं उनके साथ नन्हे कलाकार लवकेश ने भी लोगों का मन मोह लिया। युवाओं द्वारा तलवार, लाठी और पारंपरिक शस्त्रों…
राष्ट्र संवाद संवाददाता,गम्हरिया कांड्रा, गम्हरिया समेत संपूर्ण क्षेत्र में रामनवमी पूजनोत्सव का धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में पूजा करने के लिए प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। गम्हरिया के शिवपुरी कॉलोनी, प्रखंड परिसर, उषा मोड़, जगन्नाथपुर के पूंजीडूंगरी, कांड्रा एसकेजी कॉलोनी, कांड्रा बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर में धूमधाम से पूजा का आयोजन किया गया। इन मंदिरों में झंडा चढ़ाने और झंडा लगाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस दौरान जहां चारों तरफ भगवा पताका से क्षेत्र पटा रहा, वहीं वीर बजरंगबली तथा जय…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: श्री-श्री मां दुर्गा अखाड़ा समिति, मोड़ चौक द्वारा निकाली गई आकर्षक झांकियों ने पूरे इलाके का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अरुणा सारंगी ने दिवंगत झांसी की रानी की तरह तलवारबाजी का शानदार प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जुलूस में युवाओं और युवतियों के करतब ने माहौल को उत्साह से भर दिया। दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने देर रात तक चलने वाले इस आयोजन का भरपूर आनंद उठाया। पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, गिरीश सिंह और विभीषण सरदार की अगुवाई में जुलूस का कारवां आगे बढ़ता रहा। इस मौके पर मेनका सरदार ने…
राष्ट्र संवाद संवाददाता नरवा पहाड़: रामनवमी के अवसर पर माटीगोडा स्थित श्री दयाल राम मंदिर में दूसरे दिन भी राम नवमी उत्सव की धूम देखने को मिली। शुक्रवार को जमशेदपुर से निर्मल काबरा, सज्जन काबरा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु जादूगोड़ा स्थित दयाल राम मंदिर पहुंचे और दयाल बाबा सहित भगवान राम-सीता की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान “राम दयाल हरे कृष्ण, दयाल हरि” संकीर्तन से पूरा जादूगोड़ा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्मल काबरा, सज्जन काबरा, पुजारी…
राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। चैत्र नवरात्र को लेकर अन्नपूर्णा मंदिरों और रामनवमी को लेकर हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पूजा के लिए भीड़ लगाए हुए थे। शुक्रवार को बेंदा,खांडामौदा, दारिशोल व ब्राह्मणकुंडी में रामनवमी का धुमधाम से पुजा प्रंरभ हुआ। जुलूस में शामिल होने के लिए श्रद्धालु अपने-अपने हाथों में तलवार, लाठी और केसरिया ध्वज का साथ जुटे है।पुजा के लिए पंडालों में श्रद्धालु भीड़ उमड़ी। ब्राह्मणकुंडी में जुलूस का रुपरेखा पांचबडीया, बेलबोरिया फिर ब्राह्मणकुंडी में जाकर समाप्त हुआ। दारिसोल में जुलूस हनुमान मंदिर से…
