राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महासचिव अजय मंडल ने भाजपा के द्वारा शनिवार को रांची में आयोजित महिला आक्रोश रैली को पूरी तरफ विफल बताते हुए कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा देशभर में पूरी तरह नौटंकी कर रही हैं। कांग्रेस हमेशा से ही महिलाओं को सम्मान देती आई हैं और भविष्य में भी देती रहेगी। महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव कांग्रेस ने ही रखी है। 2023 में महिला आरक्षण बिल पास हो गया था, लेकिन भाजपा ने उसे लागु करने का काम नहीं किया, बंगाल चुनाव में फायदा लेने के लिए भाजपा नौटंकी कर रहा है, बंगाल का जनता पढ़ी लिखी है भाजपा के झांसा में आने वाला नहीं है, भाजपा हमेशा हिंदू मुस्लिम जाति धर्म को लेकर राजनीतिक करता है, माननीय प्रधानमंत्री जी ने बेरोजगारी शिक्षा स्वास्थ्य पर एक शब्द नहीं बोला l

