Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा का रांची में महिला आक्रोश मार्च, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा का रांची में महिला आक्रोश मार्च, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा का रांची में महिला आक्रोश मार्च, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के विरोध को लेकर भाजपा ने शनिवार को रांची में विपक्षी दलों के खिलाफ महिला आक्रोश मार्च निकाला। रांची के मोरहाबादी मैदान से मेन रोड तक आयोजित इस विशाल आक्रोश मार्च में भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर जोरदार हुंकार भरी। आक्रोश मार्च में महिला कार्यकर्ताओं की विशेष और सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। बड़ी संख्या में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने महिला सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी के समर्थन में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए विपक्षी दलों के विरोध में आवाज बुलंद की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महिला सम्मान और नारी अधिकारों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए विपक्षी दलों की महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया।

    जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि कांग्रेस समेत उनकी सहयोगी विपक्षी दलों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ में महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों का विरोध कर स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें नारी सम्मान और महिला सशक्तिकरण से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दलों ने देश की मातृशक्ति का अपमान किया है, जिसे देश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी। कहा कि भाजपा का आक्रोश मार्च नारी सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा का संकल्प है। रांची की धरती से नारी शक्ति के सम्मान में उठी यह हुंकार झारखंड एवं देशभर में संदेश दे रही है कि महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधेयक का विरोध करने वाले दलों ने अपनी महिला विरोधी सोच को फिरसे उजागर कर दिया है।

    आक्रोश मार्च में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, नीरज सिंह, संजीव सिं2ह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, तन्मय झा, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नीलु मछुआ, संध्या सिंह, नीतीश कुशवाहा, अजय श्रीवास्तव, रेणु झा समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने व्यक्त की शुभकामनाएं महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा का रांची में महिला आक्रोश मार्च
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर द्वारा जानकी नवमी समारोह का आयोजन 
    Next Article रांची में भाजपा की महिला आक्रोश रैली पूरी तरफ नौटंकी – अजय मंडल

    Related Posts

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    June 17, 2026

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    June 17, 2026

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    जगन्नाथपुर पुलिस की बड़ी सफलता, तकनीकी जांच से सुलझी हत्या की गुत्थी

    जेडआरयूसीसी बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए रेल सुविधाओं के कई मुद्दे, टाटानगर से ट्रेनें नहीं होंगी स्थानांतरित

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    घाघीडीह केंद्रीय कारा, साकची जेल और संप्रेक्षण गृह का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    उलीडीह गोलीकांड का खुलासा: नशे के दौरान पैसों के विवाद में चली गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.