एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मंगलवार को जवाहर नगर रोड नंबर-13 स्थित हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र में बीएलओ एवं बीएलए-2 की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न बूथों के बीएलओ और कांग्रेस के बीएलए-2 प्रतिनिधियों ने अपने-अपने बूथों का निरीक्षण कर ASDD सूची से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अंसार खान, मोहम्मद इस्तखार, बिलाल अहमद सहित संबंधित बीएलओ और वॉलंटियर भूषण उपस्थित रहे।

