राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्ष की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी 15 वर्षीय किशोर द्वारा दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है,घटना के बाद बच्ची की माँ ने बगोदर थाने में मामले की शिकायत की , जिसके बाद पुलिस हरकत में आई, पीड़िता की माँ ने बताया कि वह किसी काम के लिए अगल बगल गई थी, इसी दौरान आरोपी दीवार फांदकर पीड़िता के घर मे आ गया, बच्ची उस समय पढ़ाई कर रही थी, आरोप है कि आरोपी 6 साल की मासूम के साथ जबरदस्ती कर रहा था इसी दौरान…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह जिले के पाचम्बा थाना क्षेत्र के नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन पर एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ पिछले छह महीनों से लगातार छेड़छाड़ करने और 24 मई को गलत इरादे से काम करने का प्रयास करने का आरोप लगा है। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में काफी आक्रोश फैल गया। पीड़िता छात्रा घर लौटकर पढ़ाई करने से मना कर दिया। जब परिवारवालों ने कारण पूछा तो उसने अपनी मां को पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने मिलकर पाचम्बा थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई।…
राष्ट्र संवाद संवाददाता बोकारो सदर अस्पताल में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब इलाज के लिए पहुंचे मरीज के परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगा दिए। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने इलाज करने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकी तक दे डाली। बताया जा रहा है कि काला पत्थर इलाके से एक गंभीर मरीज को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर आर.पी. सिंह ने मरीज की हालत को नजरअंदाज करते हुए उनसे बदसलूकी की। आरोप है कि डॉक्टर ने गाली-गलौज की और…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जबलपुर (इंद्र यादव) भोपाल,डिजिटल इंडिया का मकसद था आम जनता को राहत देना, ताकि उन्हें पुलिस थानों की चौखट पर अपनी चप्पलें न घिसनी पड़ें। लेकिन मध्य प्रदेश पुलिस ने इस आधुनिक सुविधा को भी ‘सेटिंग’ का जरिया बना लिया है। जबलपुर हाईकोर्ट ने हाल ही में एक ऐसे मामले की सुनवाई की, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली और उनकी निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या है पूरा मामला भोपाल की डॉ. अंजलि मिश्रा ने कुछ प्रभावशाली (रसूखदार) पदाधिकारियों के खिलाफ ऑनलाइन ई-एफआईआर (e-FIR) दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत में आरोपियों के नाम…
राष्ट्र संवाद संवाददाता दुमका: उपायुक्त दुमका के निर्देशानुसार रानीश्वर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कनीय अभियंताओं और पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। पंचायत सचिवों ने बताया कि अब तक 290 खराब चापाकलों और 5 जलमीनारों की मरम्मत की जा चुकी है। बैठक में 15वें वित्त आयोग मद से लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कर नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2016-2022 तक लंबित 87 आवासों को जल्द…
राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची: झारखंड वित्त सेवा एवं सहकारिता सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने आज झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सभा कक्ष, पुस्तकालय और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन किया तथा विधानसभा की कार्यप्रणाली, सत्र संचालन और समितियों के कामकाज की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट की। अपने संबोधन में अध्यक्ष ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद अधिकारी विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करेंगे, जहां उन्हें जनप्रतिनिधियों, सांसदों और विधायकों के साथ समन्वय स्थापित करना होगा। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में संतुलन, संवाद और शिष्टाचार को…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जामताड़ा: नाला प्रखंड अंतर्गत बेगेजोड़ी डंगालपाड़ा स्थित रामदास महाराज के अद्वैत आश्रम में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कथा श्रवण के लिए आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंच रहे हैं और धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं। कथा वाचन के लिए उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीधाम वृंदावन से प्रसिद्ध भगवत वक्ता श्री राधा किशोरी जी पधारी हैं। वे अपनी मधुर…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जामताड़ा: बढ़ती गर्मी और संभावित जल संकट को देखते हुए जिला प्रशासन ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन किया है। इसके तहत विभिन्न अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए उनके संपर्क नंबर जारी किए गए हैं, ताकि आम लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक पेयजल से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं, जिन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। नलकूपों की खराबी, जल आपूर्ति में बाधा या अन्य समस्याओं के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जामताड़ा: भारत की जनगणना 2027 के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला, चार्ज एवं अपर चार्ज अधिकारियों के साथ विभिन्न तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सुपरवाइजर सर्किल गठन, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के चयन और प्रशिक्षण, स्व-गणना की तैयारी, सीएमएमएस पोर्टल पर कार्य निष्पादन तथा व्यापक प्रचार-प्रसार जैसे अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं और दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जामताड़ा: जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं, इसलिए बचाव बेहद जरूरी है। लोगों को सलाह दी गई है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें, खासकर दोपहर के समय। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को गमछा या तौलिया से ढंककर निकलें और हल्के, ढीले सूती कपड़े पहनें।…
