सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान के रोड नंबर-3 में पाइपलाइन लीकेज, क्षतिग्रस्त स्लैब और अधूरे पक्कीकरण की समस्या पर त्वरित कार्रवाई हुई। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता द्वारा पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को मांग पत्र सौंपे जाने के 24 घंटे के भीतर मरम्मत और पक्कीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया।
बताया गया कि इंटर कनेक्शन के बाद करीब 50 घरों में जलापूर्ति शुरू हुई थी, लेकिन पाइपलाइन लीकेज और सड़क पर जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर संवेदक ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई पर खुशी जताते हुए सुनील गुप्ता और पीएचईडी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

