जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की ओर से 17 सितंबर को सुबह 10:30 बजे सदर अस्पताल, खासमहल में सेवा एवं सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और दिव्यांगजनों के बीच कृत्रिम अंग, कान की मशीन, व्हीलचेयर व ट्राई साइकिल का वितरण करेंगे।
संस्था के चेयरमैन कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि सेवा निरंतर चलने वाला संकल्प है। इसके तहत हर माह 5 और 25 तारीख को जरूरतमंदों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

