विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
विजया गार्डेनस पूजा कमिटी, बारीडीह के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर दुर्गापूजा पंडाल के लिए मंत्रोच्चार एवं मंगलकामना के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर कमिटी के सचिव रंजय सिंह, कमिटी के उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, राजेश सिंह, प्रेम कुमार सिंह, राजेश कुमार, के0 के0 सिंह, वी रमनी, गौतम बनर्जी, एस राय, सुधीर पटेल, अदिति चौधरी, संगीता मिश्रा, स्मिता झा, आरती गुप्ता, रुना चौधरी, सेजल पटेल, सुमन शर्मा, समेत कमिटी के कई वरीय सदस्य शामिल हुए।

