Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी
    Breaking News Headlines पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    चतरा में नेक्सा शोरूम के पास हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने पूरी तरह से खुलासा कर दिया है। यह हत्या ‘रमियां कंस्ट्रक्शन’ के मालिक विनीत कुमार के दो निजी अंगरक्षकों के बीच हुई आपसी बहस का नतीजा थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी गार्ड को विदेशी हथियार के साथ दबोच लिया है। सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव को फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो एक व्यक्ति राइफल लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। वहीं पास खड़ी सफेद फोर्ड एंडेवर कार के बगल में दूसरे गार्ड अतुल कुमार का शव पड़ा मिला।गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी 37 वर्षीय बलबीर सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में बलबीर ने कबूला कि सफर के दौरान अतुल के साथ उसकी गाली-गलौज और तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद उसने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी के पास से इटली निर्मित ‘आर्गो बेनेली’ (Argo Benelli) राइफल, 11 जिंदा कारतूस, 2 खोखे और एंडेवर कार जब्त कर ली है। पुलिस जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है कि आरोपी बलबीर का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर 2017 में भी हत्या (धारा 302) का मामला दर्ज था। पुलिस ने सदर थाने में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    सदर एसडीपीओ, सन्नी वर्धन।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य
    Next Article झारखंड में घोटालों से बड़ा ‘जांच घोटाला’, CBI जांच हो : रघुवर दास

    Related Posts

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    September 14, 2026

    सीएसआर के तहत कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में देरी: 15 संवेदक आर्थिक संकट में

    September 14, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2026: मानवाधिकार, संवाद और नागरिक कर्तव्य की नई परिभाषा

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    सीएसआर के तहत कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में देरी: 15 संवेदक आर्थिक संकट में

    अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2026: मानवाधिकार, संवाद और नागरिक कर्तव्य की नई परिभाषा

    भारत को वीटो का अधिकार बदलती विश्व व्यवस्था की अनिवार्य मांग

    सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी मिथिलांचल सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र के लिए भूमि पूजन

    एसएसपी ने किया बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर पूर्व टाटा स्टील अधिकारी की मौत

    खोदावंदपुर में गणेश चतुर्थी, चौरचन और तीज पर्व को लेकर दिखा उत्साह का माहौल

    महंत बाल गोविंद दास के स्मरण में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.