*नहीं रही समाजसेवी चिन्मय नायक की बड़ी मां
*92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, सोनाकड़ा गांव में शोक की लहर*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, बहरागोड़ा
मानुषमुड़िया पंचायत के सोनाकड़ा गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता चिन्मय नायक की बड़ी मां राजबाला नायक (92) का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक व्याप्त है।
परिजनों के अनुसार, राजबाला नायक ने अपने जीवन में परिवार की कई पीढ़ियों को स्नेह, संस्कार और मार्गदर्शन दिया। परिवार के प्रति समर्पण और आत्मीय व्यवहार के कारण वे सभी के बीच सम्मानित थीं। उनके निधन से परिवार ने अपनी वरिष्ठ अभिभावक को खो दिया है।
चिन्मय नायक सहित परिजनों ने उनके निधन पर गहरा दुःख जताया। गांव के लोगों और शुभचिंतकों ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

