Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल बांध पुनर्वास में 13 करोड़ की कथित गड़बड़ी की जांच शुरू
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    चांडिल बांध पुनर्वास में 13 करोड़ की कथित गड़बड़ी की जांच शुरू

    News DeskBy News DeskOctober 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चांडिल बांध पुनर्वास में 13 करोड़ की कथित गड़बड़ी की जांच शुरू

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल

     

    सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना के चांडिल बांध पुनर्वास में 13 करोड़ रुपये से अधिक की कथित अनियमितता की जांच शुरू हो गई है। आरोप है कि आरएल-180 मीटर से ऊपर के 10 गांवों के वास्तविक विस्थापितों के नाम पर मिलने वाली पुनर्वास राशि दूसरे गांवों के अपात्र लोगों को भुगतान कर दी गई।

     

    मामले की जांच के लिए जल संसाधन विभाग की अपर सचिव आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय समिति ने शुक्रवार को चांडिल डैम आईबी कॉलोनी, घोड़ानेगी में विस्थापित संगठनों के प्रतिनिधियों से पूछताछ कर उनका पक्ष सुना।

     

    बैठक में संगठनों ने 13 करोड़ रुपये से अधिक के भुगतान की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही प्रभावित गांवों में विकास कार्यों के लिए आरएल की बाध्यता समाप्त करने और गांववार विकास पुस्तिका तैयार करने का आग्रह किया।

     

    विस्थापितों ने स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, पुनर्वास स्थलों पर जमीन का पट्टा तथा सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। रसुनिया, दुलमी और पातकुम क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं और विस्थापितों के लिए व्यवस्थित बाजार विकसित करने का मुद्दा भी रखा गया।

     

    जांच के दौरान विस्थापित अधिकार मंच, विस्थापित मुक्ति वाहिनी और 116 गांव युवा विस्थापित संगठन के प्रतिनिधि मौजूद थे। समिति के अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत नहीं की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमारवाड़ी समाज काशीडीह की अनूठी पहल, सामूहिक रूप से तैयार होंगी शुद्ध मिठाइयां और नमकीन
    Next Article जेवियर स्कूल में ‘टेक्नोवा-2026’ में बच्चों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

    Related Posts

    कोलाबीरा में पिकअप वैन ने कार में मारी टक्कर, एयरबैग ने बचाई जान*

    October 30, 2026

    नहीं रही समाजसेवी चिन्मय नायक की बड़ी मां

    October 30, 2026

    जेवियर स्कूल में ‘टेक्नोवा-2026’ में बच्चों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

    October 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोलाबीरा में पिकअप वैन ने कार में मारी टक्कर, एयरबैग ने बचाई जान*

    नहीं रही समाजसेवी चिन्मय नायक की बड़ी मां

    जेवियर स्कूल में ‘टेक्नोवा-2026’ में बच्चों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

    चांडिल बांध पुनर्वास में 13 करोड़ की कथित गड़बड़ी की जांच शुरू

    मारवाड़ी समाज काशीडीह की अनूठी पहल, सामूहिक रूप से तैयार होंगी शुद्ध मिठाइयां और नमकीन

    1 नवंबर की रैली से 1984 के सिख नरसंहार के जख्म कुरेद रही कांग्रेस : कुलवंत सिंह बंटी

    *बाजार समिति की दुकानों का भाड़ा बढ़ने पर व्यापारियों में नाराजगी

    जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन का न

    बारिश ने कुम्हारों की दीपावली की तैयारियों पर फेरा पानी, दीयों को सूखने का इंतजार

    कोहिनूर पावर ऋण घोटाले में ईडी की कार्रवाई, बंगाल में कई ठिकानों पर छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.