Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश कारोबार खबरें राज्य से राजनीति राष्ट्रीय

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 15, 2026Updated:September 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी संगठन स्तर पर सक्रियता बढ़ाने जा रही है। इसी क्रम में आगामी 2 या 3 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक प्रस्तावित मानी जा रही है। बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों की मौजूदगी में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर व्यापक मंथन किये जाने की संभावना है।
    सूत्रों के मुताबिक बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सभी जिलों के भाजपा जिलाध्यक्षों को भी बैठक में बुलाए जाने की तैयारी है। ऐसे में बैठक को संगठन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा के साथ ही चुनावी जीत का विस्तृत खाका तैयार किये जाने की उम्मीदो को ख़ारिज नहीं किया जा सकता है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
    भाजपा नेतृत्व आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने की रणनीति पर भी विचार करेगा । इसके तहत विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों में पार्टी की पहुंच बढ़ाने, मतदाताओं से संवाद मजबूत करने तथा सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचाने की कार्ययोजना पर मंथन किया जायेगा।
    बैठक में रात्रि प्रवास और चौपाल कार्यक्रमों को लेकर भी विशेष चर्चा की जायेगी l पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के रात्रि प्रवास के माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से सीधे संवाद को बढ़ावा देने की योजना पर विचार किया जा सकता है। वहीं चौपालों के जरिए स्थानीय समस्याओं, जनता की अपेक्षाओं और सरकार की योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी जुटाने पर जोर दिया जा सकता है।
    प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी महीनों के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तय होने की भी संभावना है। जिलाध्यक्षों को उनके-अपने क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय रखने और चुनावी तैयारियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।
    अक्टूबर की संभावित प्रदेश कार्यसमिति बैठक को भाजपा की 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम रणनीतिक बैठक के तौर पर देखा जा रहा है। इसमें शीर्ष नेतृत्व से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों की भागीदारी के जरिए चुनावी रणनीति को एकरूपता देने और संगठन को पूरी तरह चुनावी मोड में लाने की कवायद किए जाने की संभावना है।

    2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनने पर डॉ. जटाशंकर पांडेय का विभिन्न मंडलों में हुआ अभिनंदन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना
    Next Article अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    Related Posts

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    September 15, 2026

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    September 15, 2026

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    पंचतत्व में विलीन हुए श्याम सुंदर प्रसाद सिंह, ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

    रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.