Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJuly 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 14वीं झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। आयोग ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि विज्ञापन संख्या-01/2026 के तहत आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा, जो 25 जुलाई 2026 से 27 जुलाई 2026 तक प्रस्तावित थी, उसे अपरिहार्य कारणों से फिलहाल टाल दिया गया है।

    आयोग की ओर से जारी सूचना में यह भी कहा गया है कि आयोग की वेबसाइट पर 9 जुलाई 2026 को प्रकाशित Examination Calendar-2026 के अंतर्गत प्रस्तावित शेष परीक्षाओं के कार्यक्रम को भी अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है। इस संबंध में विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

    JPSC ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा की नई तिथि फिलहाल घोषित नहीं की गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा की अगली तिथि और संशोधित कार्यक्रम की जानकारी आयोग द्वारा अलग से जारी अधिसूचना के माध्यम से दी जाएगी।

    गौरतलब है कि हाल ही में 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का परिणाम जारी होने के बाद विभिन्न छात्र संगठनों और राजनीतिक दलों ने परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितता, भ्रष्टाचार और गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए राज्यभर में विरोध प्रदर्शन किए थे। कई संगठनों ने परिणाम की निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा की मांग की थी।

    इसी बीच आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित किए जाने के फैसले ने अभ्यर्थियों के बीच नई चर्चा शुरू कर दी है। अब सभी की नजर JPSC की अगली आधिकारिक अधिसूचना पर टिकी हुई है, जिसमें परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा की जाएगी।

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज
    Next Article फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    Related Posts

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    September 16, 2026

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    September 16, 2026

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    बाढ़ राहत सामग्री वितरण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

    जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने मिशन शक्ति योजना अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया

    निरसा में पुलिस मुठभेड़, निखार और नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी शूटर सागर घायल

    बखरी में गूंजा पत्रकार एकता का स्वर:सहरसा में पत्रकार से मारपीट के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

    टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई विश्वकर्मा पूजा

    कल विश्वकर्मा पूजा, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.