Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। नगर की अग्रणी साहित्यिक संस्था ‘ जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद्’ के 59वां फूल के रुप में प्रकाशित एवं ‘ सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन ‘ के विशेष सहयोग से शहर की जानी पहचानी कवयित्री डाॅo वीणा पाण्डेय भारती रचित भोजपुरी काव्य संग्रह ” सँउसे चान आकासे” का लोकार्पण समारोह तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में आयोजित किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड के सेवानिवृत्त मुख्य कारखाना निरीक्षक श्री अरुण मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि द्वय तुलसी भवन के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा तुलसी भवन साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डाॅo रागिनी…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड स्थित केनरा बैंक की साकरा शाखा में मंगलवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1:55 बजे लंच टाइम के दौरान पांच नकाबपोश बदमाश अचानक बैंक में घुस आए। अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर बैंक कर्मचारियों को डराकर बंधक बना लिया और कैश काउंटर में रखे करीब 15 लाख रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं, बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों के मोबाइल फोन, पर्स और सोने की चेन भी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)  पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड से एक चिंताजनक लेकिन साहस से भरी घटना सामने आई है, जहां एक 9 वर्षीय स्कूली बच्ची ने अपहरण की कोशिश को अपनी सूझबूझ और हिम्मत से नाकाम कर दिया। जानकारी के अनुसार पानीटंकी निवासी लक्ष्मी धनवार मंगलवार शाम मनोहरपुर बाजार से दुकान के लिए सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। बताया जाता है कि युवक बच्ची के घर के पास पहुंचने के बजाय आगे निकल गया। इस पर लक्ष्मी ने…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित ग्वाला बस्ती में मंगलवार देर रात पुलिस ने तड़ीपार अपराधी के रूप में चर्चित ‘चटनी डॉन’ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई रात करीब 11 बजे की, जब पति-पत्नी के बीच हुए विवाद की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी। जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा लगभग दो माह पहले चटनी डॉन को तड़ीपार किया गया था, लेकिन इसके बावजूद वह चोरी-छिपे सोनारी के ग्वाला बस्ती इलाके में अपने पति पवन यादव के साथ रह रही थी। मंगलवार की रात किसी घरेलू बात…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)  जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक निजी ट्यूशन शिक्षक ने फाइनल परीक्षा में कम अंक आने पर दो मासूम बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट इतनी क्रूर थी कि एक बच्ची की उंगली फ्रैक्चर हो गई, जबकि दोनों बच्चों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पड़ गए। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और अभिभावकों में डर व नाराजगी देखी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार…

Read More

रिपोर्ट : अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)  राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैलने से लोगों में भय और भ्रम का माहौल बन गया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफार्म पर बिना सत्यापन के ऐसी भ्रामक खबरें साझा की जा रही हैं, जिसका खामियाजा निर्दोष लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हाल ही में राजनगर क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह के आधार पर कुछ लोगों ने एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी। मामला थाना पहुंचने के बाद पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में आयोजित सीआईआई झारखंड की वार्षिक बैठक 2026 में वर्ष 2026-27 के लिए नई कमेटी की घोषणा की गई। इसमें वैदेही मोटर्स प्रा. लि. के निदेशक दिलू पारिख को सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल का चेयरमैन तथा टाटा स्टील लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदर रामम को वाइस चेयरमैन चुना गया। दिलू पारिख लंबे समय से सीआईआई से जुड़े रहे हैं और इससे पहले जमशेदपुर जोन के जोनल चेयरमैन तथा झारखंड स्टेट काउंसिल के वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वहीं डीबी सुंदर रामम टाटा स्टील में तीन दशक से अधिक का अनुभव…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  निदेशक मनोज अग्रवाल ने ऑनलाइन संबोधित कर “सुरक्षा प्रथम-शून्य दुर्घटना” का दिया संदेश सुरक्षा नियमों को पुख्ता रूपेण लागु करने और अपनाने के लिए सरायकेला जिला के पदमपुर स्थित बिजली उत्पादक संयंत्र आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के एएचपी (ऐश हैंडलिंग प्लांट) विभाग को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। कंपनी द्वारा 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह कंपनी परिसर में संम्पन्न हुआ। राजेश महतो एवं रुहिराम माझी को सबसे सचेत श्रमिक और कुलदीप महतो एवं शिवजी शर्मा को सबसे जागरूक इंजीनियर घोषित किया गया जबकि मंडल कंस्ट्रक्शन को…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) XLRI को बम से उड़ाने की धमकी के बाद जमशेदपुर प्रशासन सतर्क, छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर भेजकर शुरू हुई गहन जांच झारखंड के प्रमुख औद्योगिक शहर जमशेदपुर में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। शहर के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान XLRI – Xavier School of Management को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार संस्थान के निदेशक को सोमवार देर रात एक अज्ञात ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें स्पष्ट रूप से कैंपस को बम से उड़ाने की धमकी दी…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)  सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सरकारी योजनाओं को पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए वार्ड संख्या 17 स्थित प्रभात पार्क में इंदिरा गांधी पेंशन योजना के लाभुकों के लिए विशेष सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर गम्हरिया प्रखंड के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें वार्ड संख्या 15, 16, 17, 18 और 19 के पेंशनधारियों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई। शिविर में पहुंचे लाभुकों के आधार कार्ड और बैंक पासबुक का मिलान कर यह सुनिश्चित किया गया कि योजना का लाभ…

Read More