Author: Aman Ojha

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती में अपराधियों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए कोरियर बॉय से पिस्टल की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे ग्रामीण बैंक के समीप दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने इच्छापुर (ग्वालपाड़ा) निवासी कोरियर बॉय रंजीत कुमार से 8,760 रुपये नगद और कीमती पार्सल लूट लिए। जानकारी के अनुसार रंजीत सालडीह बस्ती में पार्सल डिलीवरी करने पहुंचा था और ग्राहक को कई बार फोन करने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)  सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिले में जिला परिवहन विभाग की ओर से विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत तीतीरबिल्ला पुल के समीप चलाए गए इस अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के क्रम में मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 2,37,500 रुपये की दंडात्मक राशि वसूली गई। अभियान के दौरान विशेष रूप से भारी…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार 2 मार्च को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सिरीस भट्ठा मांझी टोला निवासी 19 वर्षीय राजवीर सिंह उर्फ लालू पर जान मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक को इलाज के लिए टाटा मेन…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले में विकास कार्यों की अहम कड़ी माने जाने वाले मनरेगा कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। मनरेगा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शंकर सतपति के नेतृत्व में जिले के करीब 150 कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर असर पड़ना शुरू हो गया है। दरअसल, बुधवार को राज्यव्यापी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मियों को उम्मीद थी कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करेगी, लेकिन कोई ठोस…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता आज दिनांक 12.03.2026 दिन गुरुवार को गायत्री शक्तिपीठ गोलपहाड़ी में गायत्री शक्तिपीठ टाटानगर के मुख्य ट्रस्टी श्री के. प्रभाकर राव एवं उनकी धर्मपत्नी गायत्री परिवार की समर्पित कार्यकर्ता श्रीमती करवी देवी का 40वां विवाह दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ दंपति को सम्मानित किया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम में लगभग 250 गायत्री परिजनों की उपस्थिति रही, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो गया। श्री प्रभाकर राव अखिल भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी भी हैं और सामाजिक एवं…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता सरकार ने कहा- लंबित मानदेय भुगतान प्रक्रिया तेज, जल्द मिलेगा मानदेय पोटका के विधायक संजीव सरदार ने झारखंड विधानसभा में पूर्वी सिंहभूम जिले के आत्मा (ATMA) कर्मियों के लंबित मानदेय का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उनके द्वारा पूछे गए तारांकित प्रश्न के जवाब में सरकार ने स्वीकार किया कि वर्ष 2022 में राज्य भर के आत्मा कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की थी और इस अवधि के मानदेय भुगतान से संबंधित मामला लंबित रहा। *43 दिनों तक काम करने के बावजूद भुगतान लंबित रहने का मुद्दा उठाया* विधायक संजीव सरदार…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  रिक्त पीडीएस दुकानों में नई अनुज्ञप्ति देने और स्थानीय बेरोजगार युवाओं को मौका देने की मांग पोटका विधानसभा क्षेत्र में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विधायक संजीव सरदार ने झारखंड विधानसभा में शून्यकाल के दौरान महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री इरफान अंसारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए पोटका प्रखंड में रिक्त पड़ी जनवितरण दुकानों के लिए नई अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) जारी करने की मांग की। 134 दुकानों में कई रिक्त, वितरण व्यवस्था प्रभावित विधायक संजीव सरदार ने सदन में बताया कि…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर अब बाजारों में भी दिखने लगा है। गैस सिलेंडर के दाम में प्रति सिलेंडर 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब थोक विक्रेताओं द्वारा आवश्यक खाद्य सामग्रियों के दाम भी बढ़ाए जाने लगे हैं। इसे लेकर मुनाफाखोरी और कालाबाजारी के आरोप लग रहे हैं। जानकारी के अनुसार रिफाइंड खाद्य तेल के दाम में करीब 10 रुपये प्रति लीटर और सरसों तेल में लगभग 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं चावल के दाम में भी करीब 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया राज्य के तीन तीरंदाजी कोचों का चयन स्विट्ज़रलैंड के लॉज़ेन स्थित वर्ल्ड आर्चरी एक्सीलेंस सेंटर में आगामी 14 से 21मार्च तक आयोजित प्रथम स्तरीय विश्व आर्चरी कोच सेमिनार के लिए किया गया है। चयनित कोचों में एआईपीएसबी, झारखंड के अमरजीत दुबे, झारखंड), साझा, झारखंड के कमलेश महतो तथा जिंदल स्टील के मुकेश तुरी शामिल हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए देश के विभिन्न राज्यों एवं विभागों से कुल 26 कोचों का चयन कई चरणों की परीक्षा प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। यह चयन आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया है तथा इसका प्रायोजन…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों में वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति में कमी होने से उत्पादन पर इसका असर पड़ने की बात सामने आई है। इस मामले को लेकर मीरा गैस एजेंसी के प्रोपराइटर सह उद्यमी आरपी चौधरी ने संबंधित सरकारी अधिकारियों एवं विभागों को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों एवं आयात में उत्पन्न बाधाओं के कारण एलपीजी आपूर्ति प्रभावित हुई है। कहा कि औद्योगिक इकाइयां एलपीजी पर निर्भर हैं, जिसका उपयोग मुख्य रूप से धातु कटिंग, निर्माण कार्य, हीटिंग एवं मशीनरी रखरखाव जैसे आवश्यक औद्योगिक कार्यों में किया…

Read More