Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति बंद होने से उद्योग पर संकट, संबंधित अधिकारी व विभाग करें हस्तक्षेप- आरपी चौधरी
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति बंद होने से उद्योग पर संकट, संबंधित अधिकारी व विभाग करें हस्तक्षेप- आरपी चौधरी

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया

    औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों में वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति में कमी होने से उत्पादन पर इसका असर पड़ने की बात सामने आई है। इस मामले को लेकर मीरा गैस एजेंसी के प्रोपराइटर सह उद्यमी आरपी चौधरी ने संबंधित सरकारी अधिकारियों एवं विभागों को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों एवं आयात में उत्पन्न बाधाओं के कारण एलपीजी आपूर्ति प्रभावित हुई है। कहा कि औद्योगिक इकाइयां एलपीजी पर निर्भर हैं, जिसका उपयोग मुख्य रूप से धातु कटिंग, निर्माण कार्य, हीटिंग एवं मशीनरी रखरखाव जैसे आवश्यक औद्योगिक कार्यों में किया जाता है। आपूर्ति बाधित रहने से उत्पादन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, जिससे उद्योगों के संचालन एवं हजारों कर्मचारियों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। पत्र में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आपूर्ति व्यवस्था को शीघ्र सामान्य करने तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है। उन्होंने वर्तमान परिस्थिति में एलपीजी की अवैध आपूर्ति, जमाखोरी या कालाबाजारी की संभावनाओं पर भी गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से इस पर कड़ी निगरानी रखने की अपील की है ताकि वास्तविक औद्योगिक उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना ना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रतिस्पर्धियों, वितरकों एवं उद्योग जगत से जुड़े सभी सहयोगियों से धैर्य एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील किया है। उन्होंने कहा है कि इस चुनौतीपूर्ण समय में नैतिक व्यापार व्यवहार, सहयोग की भावना एवं पारदर्शिता ही उद्योग को स्थिर बनाए रख सकती है। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों एवं उपभोक्ताओं से विशेष रूप से आग्रह किया कि अनावश्यक अग्रिम भंडारण (स्टॉक) या घबराहट में खरीदारी से बचें, क्योंकि इससे आपूर्ति संतुलन बिगड़ सकता है और छोटे एवं आवश्यक उद्योगों को नुकसान हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्व. अग्नि बेसरा की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर 104 यूनिट रक्त संग्रह
    Next Article झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण के लिए चयनित

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.