पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की हालत नाजुक, टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा इलाज
जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा की तबीयत बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्हें जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। उनकी गंभीर स्थिति को लेकर परिवार और शुभचिंतकों में चिंता बनी हुई है।

