Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संजीव ने जून में उठाई आवाज, नवंबर में धरातल पर उतरी पहल की संजीवनी
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    संजीव ने जून में उठाई आवाज, नवंबर में धरातल पर उतरी पहल की संजीवनी

    News DeskBy News DeskNovember 21, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संजीव ने जून में उठाई आवाज, नवंबर में धरातल पर उतरी पहल की संजीवनी

     

    *विधायक के प्रयास से पोटका को मिला 70 करोड़ का पावर ग्रिड, 12 महीने में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य*

     

    *पाण्डरशोली में 220/132 केवी ग्रिड सब-स्टेशन से पोटका, हाता और जादूगोड़ा की बिजली व्यवस्था को मिलेगी मजबूती*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, जमशेदपुर

     

    पोटका विधानसभा क्षेत्र की वर्षों पुरानी बिजली समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक बड़ी पहल अब धरातल पर उतरने जा रही है। पोटका प्रखंड की हरिणा पंचायत स्थित पाण्डरशोली में लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से 220/132 केवी ग्रिड सब-स्टेशन जादूगोड़ा (न्यू) का भूमि पूजन किया गया। झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड की ओर से प्रस्तावित इस परियोजना को 12 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परियोजना की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसे विधायक संजीव सरदार की पहल पर राज्य सरकार से स्वीकृति मिली है। भूमि पूजन के मौके पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भी उपस्थित रहे।

     

    *विधायक की पांच महीने की कवायद के बाद मिली सफलता*

     

    इस परियोजना की कहानी केवल भूमि पूजन के आयोजन से शुरू नहीं होती। इसके पीछे विधायक संजीव सरदार की लगातार विभागीय पहल और क्षेत्र की बिजली समस्या को लेकर सक्रियता रही है। 28 जून 2026 को जमशेदपुर परिसदन में विधायक ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ समीक्षा बैठक कर पाण्डरशोली में अत्याधुनिक पावर लाइन हब विकसित करने की रूपरेखा पर चर्चा की थी। उस समय चाईबासा से आने वाली पावर ग्रिड कॉरपोरेशन की 400/220 केवी ट्रांसमिशन लाइन तथा चांडिल से आने वाली झारखंड ऊर्जा संचरण निगम की लाइन को जोड़कर पाण्डरशोली को महत्वपूर्ण पावर जंक्शन बनाने की योजना सामने रखी गई थी। विधायक ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर टेंडर की दिशा में पहल करने का निर्देश भी दिया था। इसके करीब पांच महीने बाद 20 नवंबर को 70 करोड़ की ग्रिड परियोजना का भूमि पूजन होना इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति है।

     

    *दो स्रोतों से मिलेगी बिजली, ट्रिपिंग से राहत की उम्मीद*

     

    प्रस्तावित ग्रिड की सबसे बड़ी विशेषता क्षेत्र को बिजली आपूर्ति के लिए दो स्रोत उपलब्ध कराना है। वर्तमान व्यवस्था में किसी एक स्रोत में तकनीकी खराबी आने पर बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। नया ग्रिड चालू होने के बाद वैकल्पिक स्रोत से आपूर्ति बहाल रखने में मदद मिलेगी। इससे लो-वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग और लंबी बिजली कटौती की समस्या कम होने की उम्मीद है। पोटका, हाता, जादूगोड़ा और आसपास के ग्रामीण इलाकों को इसका सीधा लाभ मिलने की संभावना है।

     

    *विकास की पहल को लेकर विधायक ने जताया आभार*

     

    विधायक संजीव सरदार ने परियोजना की स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक विद्युत ग्रिड सब-स्टेशन नहीं, बल्कि पोटका के विकास, समृद्धि और बेहतर भविष्य की महत्वपूर्ण योजना है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है और प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

     

    *भूमि पूजन नहीं, पहल से स्वीकृति तक का सफर महत्वपूर्ण*

     

    पाण्डरशोली ग्रिड परियोजना में राजनीतिक श्रेय से अधिक महत्वपूर्ण उसका घटनाक्रम है। जून में विभागीय स्तर पर पहल, उसके बाद सरकारी स्वीकृति और नवंबर में भूमि पूजन; ये तीनों पड़ाव विधायक संजीव सरदार की सक्रियता को रेखांकित करते हैं। भूमि पूजन में अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी अपनी जगह है, लेकिन किसी परियोजना की मूल पहल और उसे स्वीकृति तक पहुंचाने की भूमिका का आकलन उसके पूर्ववर्ती प्रयासों से ही किया जाना चाहिए। अब सबसे बड़ी चुनौती निर्धारित 12 महीने की समयसीमा में निर्माण पूरा कर ग्रिड को चालू कराने की होगी। पोटका की जनता को आयोजन नहीं, बल्कि नियमित और गुणवत्तापूर्ण बिजली का इंतजार है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभागवत कथाओं से आध्यात्मिक चेतना की ओर बढ़ रहा पोटका, गांवों में मजबूत हो रही सामूहिक श्रद्धा

    Related Posts

    भागवत कथाओं से आध्यात्मिक चेतना की ओर बढ़ रहा पोटका, गांवों में मजबूत हो रही सामूहिक श्रद्धा

    November 21, 2026

    देवउठानी एकादशी पर खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    November 21, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की हालत नाजुक, टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा इलाज

    November 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संजीव ने जून में उठाई आवाज, नवंबर में धरातल पर उतरी पहल की संजीवनी

    भागवत कथाओं से आध्यात्मिक चेतना की ओर बढ़ रहा पोटका, गांवों में मजबूत हो रही सामूहिक श्रद्धा

    देवउठानी एकादशी पर खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की हालत नाजुक, टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा इलाज

    बदडीहा में नीलम ड्रेसेस एंड शू स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

    विधायक संजीव सरदार की पहल पर करीब 70 करोड़ से पोटका में बनेगा ग्रिड सब-स्टेशन, 12 माह में निर्माण का लक्ष्य

    Chicken Road: Türkiye’deki Oyuncular İçin Kapsamlı Bir İnceleme

    देवउठानी एकादशी पर खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.