राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल जिला सचिव जयराम हांसदा, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ चटर्जी,वरिष्ठ नेता सुबोध सिंह सरदार,लासा मुर्मू,गुरुचरण शीट ने जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी से मिलकर पोटका के किसानों के लिए धान अधिप्राप्ति में विसंगतियों के कारण विलंब होने से बहुत सारे किसानों ने अपना धान बेच नहीं पाया। जिसके समाधान हेतु पदाधिकारी के समक्ष धान अधि प्राप्ति के लिए अतिरिक्त 20 दिन बढ़ाने का आग्रह किया गया। कृषि मंत्री से भी 20 दिन बढ़ाने के लिए कांग्रेस पार्टी जल्द एक ज्ञापन सौंपगी।
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा क्षेत्र के कुईड़ा गांव के सिरजनकोचा टोला में बीती रात को जंगली हाथी ने हमला कर एक रानी बोईपाई को मार डाला। महिला गर्भवती थी। बीती रात को कुईड़ा क्षेत्र में हाथी पहुंचने पर ग्रामीण हल्ला करते हुए उसे भगा रहे थे। इस दौरान हाथी के बारे सिरजनकोचा टोला क्षेत्र में पहुंचने की ख़बर पर महिला अपने पति और बच्चों के साथ घर से निकलकर ऊपर की ओर दूसरे घर तरह भाग रही थी। इस दौरान महिला का हाथी से सामना हो गया और हाथी ने महिला को पटककर मार डाला। घटना…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। मुखिया संघ पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष कान्हू मुर्मू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने पंचायती राज विभाग झारखंड की निदेशक श्रीमती बी. माहेश्वरी से मुलाकात कर पंचायतों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक महोदया को अवगत कराया कि झारखंड में पंचायती राज व्यवस्था ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला है। पंचायत जनप्रतिनिधि गांवों में सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने तथा ग्रामीण जनता की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद पंचायत स्तर पर कई प्रशासनिक, वित्तीय एवं संरचनात्मक समस्याएं सामने…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल: कपाली ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रागीब हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी तारिक (35) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी तारिक को पकड़ा। वह मो. तौकिर का पुत्र है और जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित कोहिनूर टॉवर, फ्लैट नंबर-103 का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल- हरियाणा के भिवाड़ी स्थित दिल्ली–जयपुर हाईवे के कापड़ियावास क्षेत्र में सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की एक निर्माणाधीन साइट पर हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों को 40-40 लाख रुपये मुआवजा तथा एक-एक सदस्य को नौकरी देने का निर्णय लिया गया है। इस हादसे में ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बुरुहातु गांव निवासी शिव शंकर सिंह मुंडा की भी मौत हो गई थी। वे आजसू पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता सीमंत सिंह मुंडा के भाई थे। शुक्रवार को हरियाणा से उनका पार्थिव शरीर बुरुहातु गांव पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों समाजसेवी राजनीति दलों के नेता आदि ने…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा:अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की गालूडीह शाखा की नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। नई कमेटी में डिंपल अग्रवाल को अध्यक्ष, रचना अग्रवाल को सचिव और रेखा झुनझुनवाला को कोषाध्यक्ष चुना गया। कमेटी गठन के अवसर पर पूर्व अध्यक्ष आशा अग्रवाल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा गया कि उनके नेतृत्व में शाखा को काफी मजबूती मिली और संगठन को नई दिशा प्राप्त हुई। इस मौके पर पांच नए सदस्यों को भी समिति से जोड़ा गया, जिनमें सुनीता झुनझुनवाला, रेनू शर्मा, ममता अग्रवाल, सीमा झुनझुनवाला और रीना अग्रवाल शामिल हैं। सभी नए सदस्यों…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। यह शव झुरकुली और गोविंदपुर रेलवे फाटक के बीच रेलवे पटरी के पास पड़ा मिला, जिसे देखकर आसपास के इलाके में दहशत और कौतूहल का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब आठ बजे जब स्थानीय लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए उस रास्ते से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर ट्रैक किनारे पड़े शव पर पड़ी। देखते ही देखते वहां लोगों…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) जमशेदपुर के खासमहल स्थित सदर अस्पताल में देशव्यापी एलपीजी किल्लत का असर अब अस्पताल की रसोई व्यवस्था पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। पिछले दो दिनों से रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने के कारण अस्पताल प्रशासन और भोजन आपूर्ति करने वाले वेंडर के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। स्थिति ऐसी बन गई है कि मरीजों के लिए भोजन तैयार करने हेतु मजबूरी में लकड़ी और कोयले के चूल्हों का सहारा लेना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर के पीछे अस्थायी चूल्हे बनाकर रसोइयों द्वारा धुएं के बीच…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 17 में एक बार फिर विकास कार्यों की रफ्तार तेज होती नजर आ रही है। वार्ड की पार्षद नीतू शर्मा दोबारा पहले की तरह सक्रिय होकर क्षेत्र की जनता की सेवा में जुट गई हैं और वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान की दिशा में लगातार पहल कर रही हैं। पार्षद के सक्रिय होने के बाद वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है, वहीं लंबे समय से खराब पड़े बिजली के पोल लाइटों को भी दुरुस्त…
राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज गुवाहाटी, असम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के अंतर्गत देशभर के करोड़ों किसान भाइयों के खाते में ₹18,640 करोड़ से अधिक की 22वीं किस्त हस्तांतरित किए जाने पर जमशेदपुर के सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सांसद श्री महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की एक ऐतिहासिक पहल है। इस योजना के माध्यम से किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में सहायता राशि प्राप्त होती है,…
