Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता  लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ए के रीजन वन द्वारा ‘‘वन मल्टीपल – वन एक्टिविटी’’ के तहत महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में शनिवार को एक भव्य कैंसर जागरूकता अभियान चलाया गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (महिला सशक्तिकरण) सारिका सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रयास किया गया। जागरूकता अभियान का शुभारंभ बिष्टुपुर गोल चक्कर से एक विशाल रैली के रूप में हुआ, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वीमेंस कॉलेज तक पहुंची। इस दौरान लायन सदस्यों ने हाथों में प्रेरणादायक स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर आम…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।न्यू बाराद्वारी स्थित पीएम श्री पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को वार्षिक खेलकूद सह एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट अवतार सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत खेल ध्वजारोहण और टॉर्च लाइटिंग के साथ हुई। टॉर्च लाइटिंग का नेतृत्व दिव्यांग श्रेणी में 100 मीटर दौड़ के राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता एवं विद्यालय के छात्र सुप्रियो सरकार ने किया। इस अवसर पर एनसी डे (अंतर्राष्ट्रीय धावक), आरपी पाण्डेय (अंतर्राष्ट्रीय एथलीट), रेणु सिंह (एशियाई खेल 2025), लीना दत्ता (पावर लिफ्टिंग राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता), केके बिस्वास (राष्ट्रीय हाई जंपर),…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।सरायकेला स्थित इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में 17 से 18 अप्रैल तक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। संगोष्ठी की कन्वेनर डॉ. शुक्ला महांती और प्रिंसिपल डॉ. स्वीटी सिन्हा ने हाल ही में राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा। डॉ. महांती ने बताया कि राज्यपाल ने कार्यक्रम में शामिल होने के संबंध में जल्द ही अपनी सहमति से अवगत कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि यह संगोष्ठी इंडियन काउंसिल ऑफ…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे श्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सरहुल महापर्व मनाया। इस अवसर पर उन्होंने सपरिवार सरहुल पूजा-अर्चना कर प्रकृति, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ राज्य एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण के लिए प्रार्थना की। पूजा के दौरान पारंपरिक आदिवासी रीति के अनुसार प्रकृति के प्रतीक सखुआ (साल) के फूलों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ श्रद्धा और आस्था के वातावरण में सरहुल पर्व की परंपराओं का निर्वहन…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता कोलकाता, 14 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में 18,680 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत की। मोदी ने 231 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले खड़गपुर-मोरग्राम आर्थिक गलियारे की आधारशिला रखी, जिससे इन दोनों स्थानों की दूरी लगभग 120 किलोमीटर कम हो जाएगी और लगभग सात से आठ घंटे का समय बचेगा। अधिकारियों ने बताया कि यह सड़क खड़गपुर और सिलीगुड़ी के बीच बन रहे आर्थिक गलियारे का हिस्सा है, जो पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, हुगली, पूर्वी बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि यह गलियारा…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)  जमशेदपुर शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र साकची थाना अंतर्गत संजय मार्केट में शुक्रवार को दो दुकानदारों के बीच अचानक जमकर मारपीट हो गई, जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राहक बुलाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई, जिससे आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और कुछ देर के लिए बाजार का माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि राजा मल्लिक ने…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)  सरायकेला में शनिवार को दूधी बहुउद्देश्यीय भवन में अपराह्न 12:30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कपाली, सरायकेला और आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों तथा सभी प्रत्याशियों को चुनाव में किए गए खर्च के लेखा-जोखा से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सभी प्रत्याशियों को निर्देश दिया कि वे आगामी 18 मार्च 2026, बुधवार को अपने चुनावी खर्च से संबंधित आय-व्यय का पूरा विवरण निर्धारित प्रारूप में जमा करें। इसके लिए सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। बैठक में बताया…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)  सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। चूना भट्ठा मुख्य सड़क स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक बैटरी दुकान पर करीब 1:45 बजे दो बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना के समय दुकान पर रवि नामक युवक मौजूद था, जिसे निशाना बनाकर अपराधियों ने करीब चार राउंड फायरिंग की। हालांकि गनीमत रही कि रवि इस हमले में बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की पुलिस बल के…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जमशेदपुर। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने संगठनात्मक विस्तार को मजबूत करते हुए महानगर के सात मंडलों में नए मंडल अध्यक्षों की मनोनयन की घोषणा की है। शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई। जारी सूची के अनुसार पोटका मंडल में सनत कुमार शी, कोवाली मंडल में श्यामल महाकुड़, आसनबनी मंडल में निधू दास, कमलपुर मंडल में मधुसुदन महतो, बोड़ाम मंडल में सनातन दास, पटमदा मंडल में कृष्ण पद सिंह एवं घोड़ाबांधा मंडल में नीरज कुमार शर्मा को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार महतो, जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने महापौर सुधा गुप्ता का अभिनंदन करते हुए उनके जीत पर बधाई दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी…

Read More