चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवादाता
चाईबासा पुलिस ने 16 जुलाई को बोदरा चौक के पास हुई महिला से बैग छिनतई की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान न्यू कॉलोनी निवासी रवि साव एवं नीमडीह निवासी दानु कारवा के रूप में हुई है।
आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ बहामन टूटी ने बताया कि 16 जुलाई को एक महिला साइकिल से जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने साइकिल में रखे बैग को छीनकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य एवं अन्य अनुसंधान के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसडीपीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
बहामन टुटी एसडीपीओ चाईबासा।

