Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज, बैटरी दुकान पर फायरिंग से दहशत — पुरानी रंजिश में बाल-बाल बचा युवक
    Breaking News झारखंड सरायकेला-खरसावां

    आदित्यपुर में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज, बैटरी दुकान पर फायरिंग से दहशत — पुरानी रंजिश में बाल-बाल बचा युवक

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) 

    सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। चूना भट्ठा मुख्य सड़क स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक बैटरी दुकान पर करीब 1:45 बजे दो बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना के समय दुकान पर रवि नामक युवक मौजूद था, जिसे निशाना बनाकर अपराधियों ने करीब चार राउंड फायरिंग की। हालांकि गनीमत रही कि रवि इस हमले में बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से चार खोखे बरामद हुए, जिनमें से एक खोखा दुकान के अंदर से मिला है। दुकानदार संजय कुमार के अनुसार यह हमला पुरानी रंजिश का परिणाम है। उन्होंने बताया कि आदित्यपुर-2 निवासी ऋषि नामक युवक ने बीती रात फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

    विवाद की शुरुआत 19 दिसंबर को इनवर्टर बनाने को लेकर हुए झगड़े से हुई थी। इसी विवाद के क्रम में 9 मार्च को हरिओम नगर में ऋषि और अमन ने संजय कुमार के पुत्र पर हमला भी किया था, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। चौंकाने वाली बात यह रही कि जब दुकानदार संजय कुमार पुलिस से कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे थे, उसी दौरान पीछे से अपराधियों ने उनकी दुकान पर फायरिंग कर दी। थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है और पूर्व में दर्ज मारपीट के मामले की भी जांच की जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुक्त हो जाऊं: डॉ कल्याणी कबीर की भावपूर्ण हिंदी कविता
    Next Article चुनाव खर्च का हिसाब देना अनिवार्य, सरायकेला में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों व प्रत्याशियों को दी गई अहम जानकारी

    Related Posts

    हाता में भाजपा के तीन मंडलों की SIR को लेकर प्रशिक्षण बैठक, BLO के साथ मिलकर काम करने का आह्वान

    June 21, 2026

    योग से स्वास्थ्य, संस्कार और नशामुक्ति का संदेश; चाईबासा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

    June 21, 2026

    टाटा-कांड्रा रोड पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत; दूसरा चालक फरार

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाता में भाजपा के तीन मंडलों की SIR को लेकर प्रशिक्षण बैठक, BLO के साथ मिलकर काम करने का आह्वान

    योग से स्वास्थ्य, संस्कार और नशामुक्ति का संदेश; चाईबासा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

    टाटा-कांड्रा रोड पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत; दूसरा चालक फरार

    ट्रेलर के पहियों तले थम गई जिंदगी: कांड्रा में दर्दनाक सड़क हादसे ने छीन ली एक युवक की सांसें

    गौ माता को ‘राष्ट्रीय माता’ का दर्जा दिलाने की मुहिम तेज, गम्हरिया में हस्ताक्षर अभियान को मिला जनसमर्थन

    योग दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, 90 युवाओं ने किया योगाभ्यास

    प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे मैट्रिक व इंटरमीडिएट के छात्र -छात्राऐं

    पोटका के विद्यालयों में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    देवस्नान एवं रथयात्रा धार्मिक उत्सव की तैयारी को लेकर बोलानी के विष्णु मंदिर मे बैठक संपन्न

    पूर्वी सिंहभूम के एकलव्य विद्यालय के 20 शिक्षकों का सेवा विस्तार नहीं होने से एवं वेतन नहीं मिलने से शिक्षक बेहाल, आदिवासी बच्चों की पढ़ाई में हो बाधित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.