अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर दीनबंधु बोयपाई ने चाईबासा के सदर थाना में आवेदन देकर हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि असम के मुख्यमंत्री द्वारा मुस्लिम समुदाय के विरुद्ध कथित रूप से आपत्तिजनक, भड़काऊ एवं साम्प्रदायिक बयान दिया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। अपने आवेदन में दीनबंधु बोयपाई ने उल्लेख किया है कि 31 जनवरी को आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने कथित रूप से मुस्लिम समुदाय को लक्षित करते हुए बयान दिए, जो बाद में सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित…
Author: Aman Ojha
जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले के बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोन नंबर 4 स्थित संडे मार्केट में छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मुर्शिदाबाद से आए कारीगरों के ठेकेदार सीताबुल पर एक नाबालिग लड़की को गलत नियत से छूने और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगा है। घटना का विरोध करने पर जब आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी तो आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं है, बल्कि बाजार क्षेत्र में रह रहे कुछ बाहरी कारीगरों द्वारा महिलाओं के साथ आए…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित जय प्रकाश उद्यान सड़क के बीचोंबीच स्थित बिजली का खतरनाक पोल आखिरकार हटा दिया गया। यह कार्रवाई पूर्व पार्षद नीतू शर्मा के लगातार प्रयासों के बाद संभव हो सकी। बताया जाता है कि सड़क के बीच खड़े इस पोल के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने महीनों पहले ही बिजली विभाग को पत्र लिखकर पोल हटाने का अनुरोध किया था, लेकिन विभाग की ओर…
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के केंदू गांछ चौक स्थित सिटी सेंटर के लिए चिन्हित खाली भूखंड पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग को लेकर महापौर प्रत्याशी रविन्द्र बास्के ने गहरा आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों से आग सुलग रही है, लेकिन प्रशासन और संबंधित विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री बास्के ने बताया कि कचरे से निकल रही जहरीली मीथेन गैस और धुएं के कारण आसपास की कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों तथा स्थानीय निवासियों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय…
पंडित राधा कान्त उपाध्याय जी की 85 वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित ‘श्रद्धांजलि सह नारायण सेवा सम्मान समारोह’ गोविंदपुर में डाॅ वीरेंद्र उपाध्याय के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें सैकड़ों जरुरतमंद गरीबों को भोजन, राशन, बर्तन, वस्त्र एवं गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं खाद्य सामग्री बांटा गया। समारोह में मुख्य अतिथि गोविंदपुर जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह शामिल हुए। डॉ परितोष सिंह ने कहा कि पंडित राधा कान्त उपाध्याय जी का जीवन सादगी, सेवा और अध्यात्म का अद्भुत संगम था। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए आज समाज के विभिन्न सेवादारों को ‘नारायण सेवा सम्मान’ से…
जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले अंतर्गत सोनारी स्थित परदेसी पाड़ा बी ब्लॉक में मकान को लेकर अजीबो-गरीब विवाद सामने आया है। घर की मालकिन की मौत के बाद उसमें वर्षों से रह रहे भाड़ेदार और मृतका के कथित भाई के बीच स्वामित्व को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घर में रह रहे सुरेश महानंद और उनकी पत्नी रोहिणी महानंद ने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से उक्त मकान में रह रहे हैं। मकान के मालिक बिलासपुर के एक सरकारी…
सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित सरकारी अनाज गोदाम एक बार फिर विवादों में घिर गया है। आरोप है कि Central Warehousing Corporation (CWC) से ट्रकों के माध्यम से आए अनाज के बोरे बिना गोदाम में विधिवत भंडारण और वजन प्रक्रिया पूरी किए सीधे डीलरों को आपूर्ति करने वाले डीएसडी वाहनों में लोड कराए जा रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नियमों के तहत CWC से प्राप्त अनाज को पहले प्रखंड गोदाम में उतारकर उसका वजन कराया जाना और स्टॉक रजिस्टर में प्रविष्टि करना अनिवार्य है। इसके बाद ही संबंधित डीलरों को आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाती है।…
रिपोर्ट – अमन ओझा सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शासन गांव में एक 20 वर्षीय युवक का शव महुआ के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनिल सिंह मुंडा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों ने बताया कि अनिल बीती रात करीब 10 बजे घर लौटा था। भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। रात में किस समय यह घटना घटी, इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह जब परिजनों की नजर…
रिपोर्ट – अमन ओझा
