Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आगमन पर भाजपाइयों के साथ-साथ अन्य लोगों ने भव्य स्वागत किया इस दौरान होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति समझाई और झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जात-पात से ऊपर उठकर समाज को एकजुट होने की जरूरत है। “घुसपैठियों को रोकना समय की मांग है। जब तक हम एक नहीं होंगे, तब तक मजबूती से मुकाबला संभव नहीं है,” अपने संबोधन में उन्होंने हिंदुओं से मंदिर जाने और धर्म की रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि “जात-पात की लड़ाई पुरानी बात हो चुकी…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा चंदन कुमार एवं अमित रेणु ने संयुक्त रूप से दूरस्थ सारंडा फॉरेस्ट क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर सुरक्षा और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान वरीय अधिकारियों ने क्षेत्र में संचालित नक्सल विरोधी अभियान की क्रमवार जानकारी प्राप्त की तथा अभियान में तैनात जवानों का उत्साहवर्धन किया। भ्रमण के क्रम में उपायुक्त ने क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की भौतिक स्थिति का अवलोकन भी किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दुर्गम और सुदूरवर्ती गांवों में विकास कार्यों का संचालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा और जिला प्रशासन इस…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय गैर आवासीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का समापन हुआ। जिला शिक्षा पदाधिकारी सह संस्थान के प्राचार्य कैलाश मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न कार्यशाला का संचालन संकाय सदस्य पंकज कुमार के द्वारा किया गया I प्रखंड के एमआईएस कोर्डिनेटर देवेंद्र सरदार ने यूडीआईएसई से सम्बंधित विविध विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर जिला अंकेक्षण पदाधिकारी शाहनवाज़ आलम ने अकाउंट से सम्बंधित विषय पर होने वाली समस्याओं के समाधान की जानकारी दी। रूम टू रीड के प्रोग्राम एसोसिएट आशीष कुमार एवं कोर्डिनेटर मोहम्मद सादाब ने समेकित रुप से निपुण भारत,…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 15 के पार्षद प्रत्याशी पूर्व वायु सैनिक कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव के समर्थन में गुरुवार को पदयात्रा कर विशाल रैली निकाली गई। माझी टोला स्थित से प्रारंभ हुई इस रैली में काफी संख्या में पुरुष व महिलाएं शामिल रही। इस रैली के माध्यम से दिन्दली बस्ती, त्रिपुरारी कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, निर्मल नगर, पंचवटी कॉलोनी आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से बैलेट पेपर के क्रमांक दो पर बेबी वॉकर चुनाव चिन्ह पर मैदान कर वार्ड के कर्मठ, सुशिक्षित और सुयोग्य उम्मीदवार कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव गुप्ता के पक्ष में मतदान कर बिजयी बनाने…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल कपाली ओपी क्षेत्र गैस गोदाम के पास स्थित एक किराए के मकान में 28 वर्षीय शाहिद अंसारी उर्फ पिंटा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शाहिद का शव घर के अंदर पाइप से चादर के सहारे लटका हुआ पाया गया। हालांकि मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की महापौर प्रत्याशी जेबा खान ने अपने चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। वे लगातार डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित कर रही हैं। जेबा खान ने साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार, जल निकासी, सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तथा युवाओं और महिलाओं के लिए विकास योजनाओं को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि जनता ने मौका दिया तो मानगो को आदर्श नगर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। प्रचार के दौरान विभिन्न मोहल्लों में उन्हें सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। स्थानीय बुजुर्गों, महिलाओं और…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को मानगो नगर निगम क्षेत्र के दर्जनों बस्ती मोहल्लों में झामुमो समर्थित प्रत्याशी लक्की सिंह ने जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जिस तरह से महिलाओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों की भीड़ उमड़ी, उसने मेयर पद की प्रबल दावेदार श्रीमती लक्की सिंह के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना दिया। इस दौरान मेयर प्रत्याशी श्रीमती लक्की सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य मानगो को एक आधुनिक और स्वच्छ नगर के रूप में विकसित करना है। समग्र विकास, बेहतर…

Read More

जमशेदपुर : जुगसलाई में निकाय चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर है। जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह के पक्ष में शुक्रवार को भारत सरकार के कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह जुगसलाई पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो एवं पदयात्रा कर लोगों से भाजपा-एनडीए समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में क्रम संख्या 08, चुनाव चिह्न “ईंटें” छाप पर मुहर लगा कर भारी बहुमत से जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप उन्होंने कहा कि रिकू सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं। रिंकू सिंह विजयी होंगी, तो भारत की राष्ट्रीयता में…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ कोल्हान)  आदित्यपुर: औद्योगिक क्षेत्र के कृष्णापुर स्थित एक निजी कंपनी में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कार्य के दौरान एक घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग भड़क उठी। आग की तेज लपटें उठते ही कंपनी परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बचाव के नाम पर बड़ी लापरवाही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। घबराहट में जलते हुए सिलेंडर को कंपनी परिसर से बाहर निकालकर मुख्य सड़क पर फेंक दिया…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के एमजीएम स्थित चंद्रकला भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, एमजीएम इकाई की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मंच के सदस्यों और उपस्थित सैकड़ों लोगों ने एक स्वर में सुधा गुप्ता को समर्थन देने का ऐलान किया। भावनात्मक अपील के साथ जब समर्थन की घोषणा की गई तो पूरा सभागार जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर धनंजय जी, विकास चंद्र, मिथिलेश चौधरी, हरेंद्र सिंह के साथ-साथ कौशल कुमार सिंह, रवि भूषण, मन्नान कुमार, त्रिपुरारी कुमार,…

Read More