Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में गिरिराज सिंह का हुंकार: “एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे”, राज्य सरकार पर साधा निशाना
    जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर में गिरिराज सिंह का हुंकार: “एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे”, राज्य सरकार पर साधा निशाना

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    • जमशेदपुर: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आगमन पर भाजपाइयों के साथ-साथ अन्य लोगों ने भव्य स्वागत किया इस दौरान होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति समझाई और झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जात-पात से ऊपर उठकर समाज को एकजुट होने की जरूरत है। “घुसपैठियों को रोकना समय की मांग है। जब तक हम एक नहीं होंगे, तब तक मजबूती से मुकाबला संभव नहीं है,”

    अपने संबोधन में उन्होंने हिंदुओं से मंदिर जाने और धर्म की रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि “जात-पात की लड़ाई पुरानी बात हो चुकी है, अब विकास में भागीदारी और एकता ही सबसे बड़ी ताकत है।”

     

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने सभी वर्गों—एससी, एसटी और ओबीसी—को सम्मान देने का काम किया है। यूजीसी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस पर स्टे लग चुका है और इसे लेकर अनावश्यक राजनीति की जरूरत नहीं है।

    एसआईआर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बिहार, असम, केरल और पश्चिम बंगाल में इसे लेकर राजनीति हो रही है, जबकि केंद्र सरकार का उद्देश्य किसी नागरिक को वोट के अधिकार से वंचित करना नहीं, बल्कि विदेशियों को रोकना है। उन्होंने उपस्थित लोगों से सवाल किया कि “क्या आप विदेशियों को वोट देने देंगे?” जिस पर सबों ने ‘नहीं’ का जवाब दिया।

     

    गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में अल्पसंख्यक की परिभाषा पर पुनर्विचार की आवश्यकता है। उनका दावा था कि कुछ समुदायों की संख्या में कमी आई है, जबकि एक विशेष समुदाय अब अल्पसंख्यक नहीं रहा। इस विषय पर सड़क से संसद तक चर्चा और संघर्ष की जरूरत बताई।

    विकास योजनाओं का उल्लेख

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार नगर निगम/परिषद क्षेत्रों के विकास के लिए 5 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध करा रही है। झारखंड में रेलवे विकास के लिए 70 हजार करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है तथा 3400 किलोमीटर रेल लाइन का दोहरीकरण किया गया है।

    मिलने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडेय, अनिल सिंह, दीपेंद्र सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र, कुसुम पूर्ति, सतीश सिंह, बलवीर मंडल, अनमोल वर्मा तथा अभय चौबे सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसारंडा के सुदूर गांवों में प्रशासन की दस्तक, विकास और सुरक्षा का लिया जायजा
    Next Article डायन के संदेह में पत्नी , बेटा सहित पति को पेट्रोल डालकर जलाया गया, मां बेटे की मौत , पति एमजीएम अस्पताल में भर्ती

    Related Posts

    ङ

    April 29, 2026

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    April 28, 2026

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ङ

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.