Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सारंडा के सुदूर गांवों में प्रशासन की दस्तक, विकास और सुरक्षा का लिया जायजा
    चाईबासा झारखंड

    सारंडा के सुदूर गांवों में प्रशासन की दस्तक, विकास और सुरक्षा का लिया जायजा

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चाईबासा

    चंदन कुमार एवं अमित रेणु ने संयुक्त रूप से दूरस्थ सारंडा फॉरेस्ट क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर सुरक्षा और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान वरीय अधिकारियों ने क्षेत्र में संचालित नक्सल विरोधी अभियान की क्रमवार जानकारी प्राप्त की तथा अभियान में तैनात जवानों का उत्साहवर्धन किया। भ्रमण के क्रम में उपायुक्त ने क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की भौतिक स्थिति का अवलोकन भी किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दुर्गम और सुदूरवर्ती गांवों में विकास कार्यों का संचालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा और जिला प्रशासन इस दिशा में लगातार प्रयासरत है। शुक्रवार का यह दौरा इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया गया। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं, परियोजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर स्थानीय स्तर पर ही जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में इको-टूरिज्म और पर्यटन संवर्धन की संभावनाओं का भी आकलन किया गया। संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को पर्यटन विकास के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण सारंडा क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो में एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में गिरिराज सिंह की बैठक, सशक्त जनादेश की अपील
    Next Article जमशेदपुर में गिरिराज सिंह का हुंकार: “एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे”, राज्य सरकार पर साधा निशाना

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.