Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो में एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में गिरिराज सिंह की बैठक, सशक्त जनादेश की अपील
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो में एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में गिरिराज सिंह की बैठक, सशक्त जनादेश की अपील

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो में एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में गिरिराज सिंह की बैठक, सशक्त जनादेश की अपील

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी श्रीमती संध्या सिंह के पक्ष में जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने मानगो स्थित श्री शिवजी बाबू के आवास पर आयोजित बैठक में प्रबुद्धजनों से संवाद किया।

    बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने एनडीए की विकासोन्मुख नीतियों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नागरिकों से सशक्त जनादेश देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर निगम में स्थिर और पारदर्शी नेतृत्व से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।

    इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मानगो में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छ प्रशासन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एनडीए के संकल्प को दोहराया।

    बैठक के उपरांत गिरिराज सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए का लक्ष्य नगर निगम को विकास के नए आयाम देना है, ताकि हर नागरिक तक सुविधाएं और अवसर समान रूप से पहुंच सकें। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जटाशंकर पांडे पूर्व भाजपा नेता सतीश सिंह के साथ अन्य लोग उपस्थित थे

    मानगो में एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में गिरिराज सिंह की बैठक सशक्त जनादेश की अपील
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जमशेदपुर आगमन, दो प्रमुख कार्यक्रमों में लेंगी भाग
    Next Article सारंडा के सुदूर गांवों में प्रशासन की दस्तक, विकास और सुरक्षा का लिया जायजा

    Related Posts

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    June 20, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.