Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लक्की सिंह के समर्थन में जोरदार नारा, “मानगो का मेयर कैसा हो, लक्की सिंह जैसा हो” के नारों से गूंजा माहौल
    Uncategorized

    लक्की सिंह के समर्थन में जोरदार नारा, “मानगो का मेयर कैसा हो, लक्की सिंह जैसा हो” के नारों से गूंजा माहौल

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर । मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को मानगो नगर निगम क्षेत्र के दर्जनों बस्ती मोहल्लों में झामुमो समर्थित प्रत्याशी लक्की सिंह ने जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जिस तरह से महिलाओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों की भीड़ उमड़ी, उसने मेयर पद की प्रबल दावेदार श्रीमती लक्की सिंह के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना दिया। इस दौरान मेयर प्रत्याशी श्रीमती लक्की सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य मानगो को एक आधुनिक और स्वच्छ नगर के रूप में विकसित करना है। समग्र विकास, बेहतर स्वच्छता प्रबंधन, जर्जर सड़कों का नवीनीकरण और जनसुविधाओं का हर घर तक विस्तार करना हमारा संकल्प पत्र में शामिल है । उन्होंने समर्थकों में जोश भरते हुए कहा कि जनसेवा की भावना और क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही उनकी राजनीति का केंद्र है। उन्होंने आह्वान किया कि मानगो की बेहतरी के लिए एक सशक्त और कर्मठ नेतृत्व की आवश्यकता है, जिसे लक्की सिंह बखूबी पूरा कर सकती हैं। जन संपर्क अभियान के दौरान मानगो का मेयर कैसा हो लक्की सिंह जैसा हो, आपका मुहर कहां लगेगा ईंट के निशान पर आदि नारों के साथ पूरा माहौल गुंजायमान रहा । वहीं लक्की सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए झामुमो की कर्मठ नेत्री सह जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू के नेतृत्व में मानगो के डिमना रोड स्थित चुनावी कार्यालय में गहन मंथन एवं जीत दिलाने की रणनीति पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी किया गया । इस दौरान प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक पोलिंग कैसे हो , इसके लिए विशेष रूप से विचार विमर्श किया गया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवार्ड संख्या 5 से धनंजय कुमार राय ने मतदाताओं से मांगा समर्थन
    Next Article प्रेमचंद जी का निधन वंचित समाज का नुकसान : सुधीर कुमार पप्पू 

    Related Posts

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग के बाद पुलिस पर फायरिंग, मुख्य आरोपी ने सरकारी पिस्तौल छीनकर भी चलाई गोली

    June 16, 2026

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.