वार्ड संख्या 5 से धनंजय कुमार राय ने मतदाताओं से मांगा समर्थन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। मानगो नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी धनंजय कुमार राय ने क्षेत्रवासियों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने वार्ड के देवतुल्य माताओं, बहनों, भाइयों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि क्षेत्र के विकास और सम्मान के लिए सही निर्णय लिया जाए।
धनंजय कुमार राय ने मतदाताओं से 23 फरवरी को क्रम संख्या 4, चुनाव चिन्ह ‘मोतियों का हार’ पर अपना बहुमूल्य मत देकर उन्हें अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे वार्ड की जीत होगी और क्षेत्र के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि वार्ड संख्या 5 की जनता विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के संकल्प को ध्यान में रखते हुए उनका समर्थन करेगी।

