चाईबासा मांझारी प्रखंड अंतर्गत पांगा पंचायत के टेंगरा गांव स्थित लोवागोड़ा और जोबासाई टोला में पिछले एक वर्ष से चापाकल और जल मीनार खराब पड़े होने के कारण गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। स्वच्छ पेयजल की सुविधा ठप होने से आदिवासी बहुल इन इलाकों के ग्रामीण झरने का पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गर्मी बढ़ने के साथ समस्या और भी विकराल होती जा रही…
Author: Aman Ojha
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ कोल्हान) आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 23, कल्पनापुरी में खुले नाले में गिरने की एक गंभीर घटना सामने आई है। यह नाला नगर निगम कार्यालय के समीप स्थित है। जानकारी के अनुसार नशे में धुत एक व्यक्ति नाले के किनारे से गुजर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीधे गहरे और चौड़े नाले में जा गिरा। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। नाला गहरा होने और उसमें गंदा पानी व कचरा बहने के कारण व्यक्ति को बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो गया था। कुछ देर…
राष्ट्र संवाद संवाददाता वासेपुर फिर गूंजा गोलियों की आवाज, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के प्रेरक किरदार से जुड़े फहीम खान के बेटे इक़बाल के ड्राइवर पर फायरिंग 14 साल पहले अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में फैजल खान का किरदार फहीम खान से प्रेरित था। उसी गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल खान के ड्राइवर बबली खान उर्फ हैदर अंसारी पर देर रात वासेपुर में दो अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी। रमजान के पहले जुमा को तरावीह के दौरान हुई इस घटना ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। घायल बबली की हालत गंभीर बताई जा रही…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात मनीष सिंह गिरोह के दो सदस्यों को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। 20 फरवरी 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई थाना अंतर्गत खरकई रेलवे ब्रिज के पास गिरोह के कुछ सदस्य हथियार लेकर घूम रहे हैं और शहर के व्यवसायियों को डराकर रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम ने बताया कि मनीष सिंह गिरोह के सदस्य जुगसलाई…
राष्ट्र संवाद संवाददाता राकेश महतो की हत्या से पूरे डुमरी क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। उनका अधजला शव निमियाघाट थाना क्षेत्र के खांखी जंगल से बरामद किया गया, जिसके बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या से पहले राकेश महतो के साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद अपराधियों ने पहचान छुपाने के उद्देश्य से शव को पेड़ के पत्तों के सहारे जलाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में निमियाघाट और डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर नगर निगम चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने व्यापक पदयात्रा कर विभिन्न बस्तियों और मोहल्लों में जनसंपर्क किया। उनकी पदयात्रा बासु विहार से प्रारंभ होकर कुंवर सिंह रोड, काली मंदिर गली, पंडित लाइन, शर्मा लाइन, कालिकानगर बस्ती तथा खानखा रोड बस्ती से होते हुए आदर्श नगर, दाईगुट्टू शिव मंदिर लाइन, कारमु चौक, सार्दुल फैक्टरी रोड, झंडा सिंह स्कूल रोड, दीपासाई बस्ती, सुंदर गार्डन सोसाइटी, बालेश्वर पथ, संजय पथ, पारसनगर और शांतिनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची। पदयात्रा के दौरान कुमकुम श्रीवास्तव ने स्थानीय निवासियों से…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर ब्रह्मर्षि विकास मंच की केबुल टाउन इकाई का गठन केबुल वेलफेयर एसोसिएशन के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के कार्यकारी अध्यक्ष विकास सिंह ने की, जबकि चुनाव संचालन समिति के संयोजक राज किशोर सिंह की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में विनोद कुमार सिंह को अध्यक्ष, विपिन कुमार मिश्रा को कार्यकारी अध्यक्ष, सोनू चौधरी को महासचिव, समरेश कुमार सिंह को कार्यकारी महासचिव तथा आदित्य ओझा को कोषाध्यक्ष और जितेंद्र कुमार सिंह को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संचालन समिति के संयोजक राज किशोर सिंह, कार्यकारी…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आगमन पर भाजपाइयों के साथ-साथ अन्य लोगों ने भव्य स्वागत किया इस दौरान होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति समझाई और झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जात-पात से ऊपर उठकर समाज को एकजुट होने की जरूरत है। “घुसपैठियों को रोकना समय की मांग है। जब तक हम एक नहीं होंगे, तब तक मजबूती से मुकाबला संभव नहीं है,” अपने संबोधन में उन्होंने हिंदुओं से मंदिर जाने और धर्म की रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि “जात-पात की लड़ाई पुरानी बात हो चुकी…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा चंदन कुमार एवं अमित रेणु ने संयुक्त रूप से दूरस्थ सारंडा फॉरेस्ट क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर सुरक्षा और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान वरीय अधिकारियों ने क्षेत्र में संचालित नक्सल विरोधी अभियान की क्रमवार जानकारी प्राप्त की तथा अभियान में तैनात जवानों का उत्साहवर्धन किया। भ्रमण के क्रम में उपायुक्त ने क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की भौतिक स्थिति का अवलोकन भी किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दुर्गम और सुदूरवर्ती गांवों में विकास कार्यों का संचालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा और जिला प्रशासन इस…
राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय गैर आवासीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का समापन हुआ। जिला शिक्षा पदाधिकारी सह संस्थान के प्राचार्य कैलाश मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न कार्यशाला का संचालन संकाय सदस्य पंकज कुमार के द्वारा किया गया I प्रखंड के एमआईएस कोर्डिनेटर देवेंद्र सरदार ने यूडीआईएसई से सम्बंधित विविध विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर जिला अंकेक्षण पदाधिकारी शाहनवाज़ आलम ने अकाउंट से सम्बंधित विषय पर होने वाली समस्याओं के समाधान की जानकारी दी। रूम टू रीड के प्रोग्राम एसोसिएट आशीष कुमार एवं कोर्डिनेटर मोहम्मद सादाब ने समेकित रुप से निपुण भारत,…
