Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिव हनुमान मंदिर की दान पेटी तोड़ नकदी चोरी, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल
    जमशेदपुर झारखंड

    शिव हनुमान मंदिर की दान पेटी तोड़ नकदी चोरी, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 22, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में बीती रात चोरी की एक घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रामनगर रोड नंबर 6 स्थित शिव हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मंदिर की देखभाल करने वाले चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि सुबह जब मंदिर खोला गया तो दान पेटी का ताला टूटा हुआ मिला। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कदमा थाना के एएसआई भोला राणा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब तीन वर्षों से दान पेटी नहीं खोली गई थी, ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोर कितनी राशि लेकर फरार हुए हैं। पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा करने का दावा किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में बाबूलाल मरांडी की बैठक रोकी गई, प्रशासन की कार्रवाई पर सियासत गरमाई
    Next Article राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जमशेदपुर में हाई अलर्ट, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण की व्यापक तैयारी

    Related Posts

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    September 4, 2026

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    September 4, 2026

    जन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    शिक्षक दिवस पर AI के दौर में शिक्षकों की भूमिका: रचनात्मकता बढ़ी, नैतिक मूल्य घटे

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    जन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

    डायल-112 सेवा बनी लोगों का भरोसा, औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही जमशेदपुर पुलिस

    सुंदरनगर में छह दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारी तेज, विधिवत हुआ भूमि पूजन

    मानगो फ्लाईओवर की सौगात जल्द मिलेगी जनता को : अवधेश सिंह

    गांव के मैदान से ही निकलते हैं बड़े खिलाड़ी, प्रतिभाओं को अवसर जरूरी” : संजीव सरदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.