राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के मानगो नगर निगम चुनाव में कांग्रेस समर्थित मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सफल एवं शांतिपूर्ण चुनाव संचालन के लिए वरीय आरक्षी अधीक्षक सहित सभी प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कदमा स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मानगो की जनता ने जिस उत्साह, शांति और लोकतांत्रिक भावना के साथ मतदान किया, वह शहर की परिपक्वता का प्रमाण है। सुधा गुप्ता ने विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं का धन्यवाद…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड सरकार द्वारा पेश किया गया बजट लोगों की आँखों में धूल झोंकने वाला बजट है। यह बजट विकास को गति नहीं देगा। यह बजट आम आदमी की आशाओं को पूरा करने वाला बजट नहीं है। इस बजट में योजनाओं के नाम पर अधिक रुपये रखने की बात कही गई है। वित्त मंत्री जी ने अलग-अलग मदों में बड़ी राशि रखने की घोषणा की है। मैं जानना चाहता हूँ कि क्या योजना की कसौटी, योजना की सफलता या उसके लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए केवल उनके लिए रुपये रखने तक ही सीमित है? पिछले बजट में…
बाल भारती पब्लिक स्कूल के छात्र ने UIGKO 2025–26 में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की बिलासपुर,छत्तीसगढ़। बाल भारती पब्लिक स्कूल के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि कक्षा पाँचवीं के छात्र अहान कुमार ने प्रतिष्ठित Unified International General Knowledge Olympiad (UIGKO) 2025–26 में ऑल इंडिया रैंक 2 प्राप्त कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। देशभर के हजारों विद्यार्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए अहान ने असाधारण ज्ञान, तीक्ष्ण बुद्धि और अद्भुत लगन का परिचय दिया। उनकी यह उल्लेखनीय सफलता न केवल उनके परिश्रम, समर्पण और निरंतर प्रयासों को दर्शाती है, बल्कि विद्यालय की शैक्षणिक…
26 फरवरी को होगा श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर का भूमि पूजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: झारखंड की पावन धरा एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। भारत की महामहिम राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, आगामी 26 फरवरी को जमशेदपुर के दौरे पर रहेंगी। अवसर है— श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट के भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम का। महामहिम की गरिमामयी उपस्थिति में होने वाला यह आयोजन राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। तैयारियां अंतिम चरण में: प्रशासन, और ट्रस्ट की टीम ने झोंकी ताकत राष्ट्रपति…
शहर सोता रहा, गांव ने लोकतंत्र का मान बढ़ाया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। नगर निकाय चुनाव में इस बार शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं की उदासीनता साफ दिखाई दी, जबकि ग्रामीण इलाकों ने लोकतंत्र के प्रति अपनी सजगता का परिचय देते हुए बेहतर मतदान प्रतिशत दर्ज कराया। शहर के कई बूथों पर सुबह से दोपहर तक सन्नाटा पसरा रहा और मतदाता घरों में ही सीमित रहे। इसके उलट चाकुलिया जैसे ग्रामीण क्षेत्र में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। चाकुलिया प्रखंड में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। कई बूथों पर दोपहर…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित लेबर ऑफिस रोड में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद घर से तेज बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर भाई-बहन के शव पंखे से लटके हुए बरामद किए। मृतकों की पहचान सरस्वती सरकार और बलराम सरकार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई…
राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस सोमवार देर शाम हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार यह विमान झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया स्थित कसियातु जंगल क्षेत्र में क्रैश हो गया। टेकऑफ के कुछ ही देर बाद विमान का संपर्क एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से टूट गया था, जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई। बताया जा रहा है कि यह एक मेडिकल फ्लाइट थी, जो एक गंभीर मरीज को इलाज के लिए दिल्ली ले जा रही थी। विमान में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें मरीज, एक डॉक्टर, दो अटेंडेंट, मुख्य पायलट…
राष्ट्र संवाद संवाददाता खाशमहल में स्थित स्वर्गीय नोखे मिश्रा जी के निवास स्थान पर उनकी 115वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 200 लोग नया गांव और विभिन्न समाज के लोगों ने मिलकर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय नोखे मिश्रा जी के जीवन और कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए और स्वर्गीय नोखे मिश्रा जी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन…
अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी समेत राज्य व भारत निर्वाचन आयोग से की लिखित शिकायत और मांग – राज्य निर्वाचन आयुक्त को भी लिखा पत्र कहा- झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायत खान के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दें राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने जिला दंडाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को एक पत्र के माध्यम से सोमवार को संपन्न मतदान में बूथ कैप्चरिंग, मारपीट और वोगस वोटिंग की शिकायत की है। रिंकू सिंह ने यह शिकायत विपक्षी उम्मीदवार नौशीन खान के खिलाफ…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा नगर परिषद चुनाव से ठीक पहले शहर में राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया है। बीती रात करीब 11 बजे छोटा नीमड़ीह वार्ड संख्या 17 स्थित शनि मंदिर के पास भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थक पवन शर्मा और झामुमो समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और माहौल गरमा गया है। झामुमो समर्थकों का आरोप है कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थक पवन शर्मा द्वारा छोटा नीमड़ीह इलाके में मतदाताओं को पैसे बांटकर चुनाव को प्रभावित करने की…
