Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो में बदलाव की दस्तक, सुधा गुप्ता ने जताया आभार, विकास का रखा रोडमैप
    जमशेदपुर झारखंड

    मानगो में बदलाव की दस्तक, सुधा गुप्ता ने जताया आभार, विकास का रखा रोडमैप

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    जमशेदपुर के मानगो नगर निगम चुनाव में कांग्रेस समर्थित मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सफल एवं शांतिपूर्ण चुनाव संचालन के लिए वरीय आरक्षी अधीक्षक सहित सभी प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कदमा स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मानगो की जनता ने जिस उत्साह, शांति और लोकतांत्रिक भावना के साथ मतदान किया, वह शहर की परिपक्वता का प्रमाण है।

     

    सुधा गुप्ता ने विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि मानगो बदलाव चाहता है—स्वच्छता, सुरक्षा, विकास और सम्मानजनक नगर प्रशासन चाहता है। उन्होंने बताया कि बिजली, पानी, सड़क, नाली और गंदगी की समस्याओं के समाधान के लिए विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार है और यदि 27 फरवरी को मतगणना के बाद जनता का आशीर्वाद मिला तो सबसे पहले गर्मी के मौसम में पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा, ताकि किसी भी वार्ड में जल संकट उत्पन्न न हो।

     

    उन्होंने कहा कि चुनाव पूरी सकारात्मकता, मुद्दों और विकास की राजनीति के साथ लड़ा गया है और उन्हें विश्वास है कि जनता सच्चाई, सेवा और समर्पण को समर्थन देगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और परिणाम जो भी हो, उसे विनम्रता से स्वीकार किया जाएगा। अपने संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने स्वच्छ और सुंदर मानगो, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के लिए अवसर तथा बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को प्राथमिकता बताया और कहा कि यह चुनाव केवल पद के लिए नहीं, बल्कि मानगो के भविष्य के लिए था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआम आदमी को निराश करने वाला बजट : रघुवर दास
    Next Article विधायक पूर्णिमा साहू ने झारखंड सरकार के बजट को बताया निराशाजनक

    Related Posts

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    June 19, 2026

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.