राष्ट्र संवाद संवाददाता
खाशमहल में स्थित स्वर्गीय नोखे मिश्रा जी के निवास स्थान पर उनकी 115वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 200 लोग नया गांव और विभिन्न समाज के लोगों ने मिलकर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय नोखे मिश्रा जी के जीवन और कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए और स्वर्गीय नोखे मिश्रा जी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का आयोजन नोखे मिश्रा जी के परिवार और स्थानीय समाज के सहयोग से किया गया था। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय नोखे मिश्रा जी के परिवार के प्रति अपनी संवेदना और श्रद्धांजलि व्यक्त की।

