राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित लेबर ऑफिस रोड में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद घर से तेज बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर भाई-बहन के शव पंखे से लटके हुए बरामद किए। मृतकों की पहचान सरस्वती सरकार और बलराम सरकार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

