Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर निकाय चुनाव में सक्रिय हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, काली शर्मा और सतीश सिंह की कार्यशैली की सराहना
    जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर निकाय चुनाव में सक्रिय हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, काली शर्मा और सतीश सिंह की कार्यशैली की सराहना

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। नगर निगम एवं नगर परिषद चुनाव को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जमशेदपुर भेजे जाने के बाद चुनावी गतिविधियों में तेजी देखी गई। उनके आगमन से लेकर विभिन्न सभाओं, बैठकों और परिचर्चाओं के आयोजन तक महानगर भाजपा के पदाधिकारियों ने व्यापक समन्वय किया।

    इस दौरान जमशेदपुर महानगर भाजपा के कोषाध्यक्ष कृष्ण काली शर्मा और पूर्व भाजपा नेता सतीश सिंह विशेष रूप से सक्रिय नजर आए। कम समय में विभिन्न राजनीतिक, स्वयंसेवी संगठनों, बुद्धिजीवियों एवं जातिगत संस्थाओं के अध्यक्षों व पदाधिकारियों को एक मंच पर लाकर केंद्रीय मंत्री के साथ परिचर्चा कराना चर्चा का विषय बना रहा। जुगसलाई नगर पालिका चुनाव की रैली में केंद्रीय मंत्री की भागीदारी सुनिश्चित कराने के साथ-साथ मानगो नगर निगम क्षेत्र के कई स्थानों पर बैठकों का सफल आयोजन भी किया गया।

    बताया जाता है कि व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अल्प समय में दर्जनों बैठकों का समन्वय करना चुनौतीपूर्ण कार्य था, जिसे काली शर्मा और सतीश सिंह ने प्रभावी ढंग से निभाया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि कम समय में इतने व्यापक स्तर पर बैठकें आयोजित करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है और दोनों इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं।

    चुनावी माहौल के बीच केंद्रीय नेतृत्व की सक्रियता और स्थानीय पदाधिकारियों की भूमिका से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफ्लैग मार्च के बीच सरेशाम चेन छिनतई, विरोध पर हवाई फायरिंग; सिदगोड़ा में दहशत
    Next Article सत्र के कार्यवाही के उपरांत PRS लेजिस्लेटिव रिसर्च ,नई दिल्ली के द्वारा अंडरस्टैंडिंग ऑफ़ बजट विषय पर सदस्यों के लिए एक कार्यशाला आयोजित हुआ

    Related Posts

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    July 18, 2026

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    July 18, 2026

    साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    विद्युत विभाग के बरबीघा एसडीओ राहुल कुमार का शराब पीते वीडियो वायरल

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    स्पा सेंटरों की आड़ में देहव्यापार: ठाणे क्राइम ब्रांच ने महिला एजेंट को दबोचा

    हाइड्रोजन ट्रेन: भविष्य की ऊर्जा और लोकतांत्रिक मर्यादा का सवाल

    शाह-योगी मुलाकात ने बदली यूपी चुनाव 2027 की सियासी बिसात

    हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा*

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, आवास पर दिनभर रहा उत्सव का माहौल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.