Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हाता–टाटा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बस की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत, सड़क जाम
    चाईबासा झारखंड

    हाता–टाटा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बस की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत, सड़क जाम

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    हाता–टाटा मुख्य मार्ग पर तुरी धर्म कांटा के समीप रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चाईबासा की ओर से आ रही ‘मां पार्वती’ बस (गाड़ी संख्या JH 05 BN 8920) ने एक साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस ने युवक को साइकिल समेत करीब एक किलोमीटर तक घसीटा और तुरी लाइन होटल के पास जाकर वाहन रोका। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक साइकिल सवार बस के नीचे फंसा हुआ था। मृतक की पहचान घासी राम किस्कू के रूप में हुई है, जो तुमुग दुमुर टोला का निवासी बताया जा रहा है। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साए ग्रामीणों ने हाता–टाटा सड़क को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पोटका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस द्वारा शव को निकालने, चालक की तलाश करने और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन द्वारा आक्रोशित लोगों को समझाकर यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीराम मंदिर स्थापना के छठवीं वर्षगांठ पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होंगे चार दिवसीय विभिन्न अनुष्ठान
    Next Article इंडेन बॉटलिंग प्लांट के समीप कचड़े के ढेर में आग के बाद आसपास के क्षेत्रों में अफरा तफरी

    Related Posts

    हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा*

    July 17, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, आवास पर दिनभर रहा उत्सव का माहौल

    July 17, 2026

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर पोटका में ग्राम प्रधानों की बैठक, जनजागरूकता पर जोर

    July 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा*

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, आवास पर दिनभर रहा उत्सव का माहौल

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर पोटका में ग्राम प्रधानों की बैठक, जनजागरूकता पर जोर

    दिशा बैठक से छूटे 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे के शहर आगमन पर भव्य स्वागत, ग्रामीण योजनाओं पर गहन विमर्श

    तुलसी सारस्वत सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे आचार्य हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’

    एफसीआई गोदामों के पुनर्गठन के विरोध में मजदूरों का प्रदर्शन, राशन उठाव बाधित

    उलीडीह में युवक पर जानलेवा हमला, पत्थर से सिर फोड़ किया घायल; चापड़ से हमला करने का भी आरोप

    मानगो नगर निगम के खिलाफ जदयू का आंदोलन तेज, 27 जुलाई को धरना

    उलीडीह में युवक पर जानलेवा हमला, पत्थर से सिर फोड़ किया घायल; चापड़ से हमला करने का भी आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.