Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीराम मंदिर स्थापना के छठवीं वर्षगांठ पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होंगे चार दिवसीय विभिन्न अनुष्ठान
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    श्रीराम मंदिर स्थापना के छठवीं वर्षगांठ पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होंगे चार दिवसीय विभिन्न अनुष्ठान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीराम मंदिर स्थापना के छठवीं वर्षगांठ पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होंगे चार दिवसीय विभिन्न अनुष्ठान

    25 फरवरी को मंगल कलश यात्रा के साथ अनुष्ठान का होगा शुभारंभ, 26 फरवरी को भव्य शोभायात्रा सह नगर भ्रमण

    28 को दीपोत्सव एवं महभण्डारा का होगा आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुरवासी इस वर्ष फिर से भक्ति की दिव्य धारा में डुबकी लगाने वाले हैं। सूर्य मंदिर समिति, सिदगोड़ा के तत्वाधान में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर स्थापना के छठवीं वर्षगांठ पर विभिन्न अनुष्ठान आगामी 25 फरवरी से 28 फरवरी तक सूर्य मंदिर परिसर में सुनिश्चित की गई है। रविवार को अनुष्ठान की तैयारी एवं आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी को लेकर भालूबासा स्थित होटल मिष्टी इन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने मंदिर परिसर में विराजमान श्री शिवलिंग के पुनर्स्थापना पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा एवं सह मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा मौजूद रहे।

    प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सूर्य मंदिर परिसर में श्री अयोध्याधाम की तर्ज पर बने राम मंदिर के छठवीं वर्षगांठ पर चार दिवसीय विभिन्न अनुष्ठान का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। 25 फरवरी को सुबह 7 बजे बागुनहातु के डोंगा घाट से मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी और 26 फरवरी को संध्या 4 बजे सिदगोड़ा सूर्यधाम से भव्य शोभा यात्रा सह नगर भ्रमण होगा। बताया कि उप समिति के माध्यम से कार्यो को वर्गीकृत कर विभिन्न सदस्यों को व्यवस्थागत जिम्मेदारी दी गयी है। मंदिर समिति के सदस्य शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों के घर जाकर अयोजन में शामिल होने हेतु आमंत्रित कर रहे हैं। पूरे मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को आकर्षक एवं रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु मंदिर समिति सभी पहलुओं पर कार्य कर रही है। उन्होंने शहर के धर्मप्रेमियों से आयोजन में शामिल होने और पुण्यलाभ अर्जित करने का आग्रह किया।

    वहीं, सूर्य मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमित्त मंदिर परिसर में यज्ञशाला का निर्माण किया गया है। जिसमें श्री अयोध्याधाम से आ रहे विख्यात यज्ञाचार्य पंडित भूषण जी महाराज के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टोली प्राण प्रतिष्ठा के सभी अनुष्ठान पूरे विधि-विधान से पूर्ण करेंगे।

    किस दिन कौन से आयोजन:
    25 फरवरी- मंगल कलश यात्रा एवं पञ्चांगपुजन।
    26 फरवरी- बेदी पूजन, अग्गण्यूतारण, अधिवासन एवं श्री विग्रह का नगर भ्रमण सह शोभा यात्रा।
    27 फरवरी- अरणी मंथन, प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ हवन।
    28 फरवरी- पूजन, सुन्दरनकाण्ड एवं संध्याकाल में दीपोत्सव के पश्चात महभण्डारा।

    श्रीराम मंदिर स्थापना के चतुर्थ वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होगा सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडिस्पैच सेंटर से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन अलर्ट
    Next Article हाता–टाटा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बस की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत, सड़क जाम

    Related Posts

    हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा*

    July 17, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, आवास पर दिनभर रहा उत्सव का माहौल

    July 17, 2026

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर पोटका में ग्राम प्रधानों की बैठक, जनजागरूकता पर जोर

    July 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा*

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, आवास पर दिनभर रहा उत्सव का माहौल

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर पोटका में ग्राम प्रधानों की बैठक, जनजागरूकता पर जोर

    दिशा बैठक से छूटे 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे के शहर आगमन पर भव्य स्वागत, ग्रामीण योजनाओं पर गहन विमर्श

    तुलसी सारस्वत सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे आचार्य हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’

    एफसीआई गोदामों के पुनर्गठन के विरोध में मजदूरों का प्रदर्शन, राशन उठाव बाधित

    उलीडीह में युवक पर जानलेवा हमला, पत्थर से सिर फोड़ किया घायल; चापड़ से हमला करने का भी आरोप

    मानगो नगर निगम के खिलाफ जदयू का आंदोलन तेज, 27 जुलाई को धरना

    उलीडीह में युवक पर जानलेवा हमला, पत्थर से सिर फोड़ किया घायल; चापड़ से हमला करने का भी आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.