Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला में दावा-आपत्ति स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    घाटशिला में दावा-आपत्ति स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाटशिला में दावा-आपत्ति स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    होम-टू-रोल वेरिफिकेशन का लिया जायजा, मतदाताओं से संवाद कर सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी ली

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    घाटशिला। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में चल रहे SIR-2026 (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने घाटशिला प्रखंड में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं, प्राप्त दावों-आपत्तियों और उनके निष्पादन की प्रगति की जानकारी ली। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह भी मौजूद रहीं।

    उपायुक्त ने संबंधित ERO, AERO, BLO एवं कर्मियों से दावा-आपत्ति आवेदनों के निष्पादन और मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने होम-टू-रोल वेरिफिकेशन का भी जायजा लेते हुए मतदाताओं से सीधे संवाद कर निर्वाचक सूची से जुड़ी वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सत्यापन प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन हो तथा प्रत्येक पात्र मतदाता का निष्पक्ष और सही सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। दावा-आपत्ति मामलों का नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन करने पर भी जोर दिया।

    उपायुक्त ने मतदाताओं से अपने और परिवार के सदस्यों के नाम एवं अन्य विवरणों की जांच करने तथा किसी त्रुटि या आपत्ति की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि SIR-2026 का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है।

    घाटशिला में दावा-आपत्ति स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर
    Next Article बेरमो विधायक अनुप सिंह का जिला कांग्रेस ने किया स्वागत

    Related Posts

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में यातायात व्यवस्था में बदलाव

    September 16, 2026

    डेहरी के होटल में देह व्यापार का खुलासा, आपत्तिजनक स्थिति में 4 महिलाएं व एक पुरुष गिरफ्तार

    September 16, 2026

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में यातायात व्यवस्था में बदलाव

    डेहरी के होटल में देह व्यापार का खुलासा, आपत्तिजनक स्थिति में 4 महिलाएं व एक पुरुष गिरफ्तार

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    जयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, चार दोस्त दो साइकिलों से निकले थे घूमने

    जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े

    बेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट, सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी

    बाढ़ में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन

    नेहा बोरा के अमर्यादित बयान पर रत्नाकर सिंह ने की कार्रवाई की मांग

    राजशेखर व्यास: संस्मरण साहित्य के प्रतिष्ठित हस्ताक्षर और उनका विराट योगदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.