राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय गैर आवासीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का समापन हुआ। जिला शिक्षा पदाधिकारी सह संस्थान के प्राचार्य कैलाश मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न कार्यशाला का संचालन संकाय सदस्य पंकज कुमार के द्वारा किया गया I प्रखंड के एमआईएस कोर्डिनेटर देवेंद्र सरदार ने यूडीआईएसई से सम्बंधित विविध विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर जिला अंकेक्षण पदाधिकारी शाहनवाज़ आलम ने अकाउंट से सम्बंधित विषय पर होने वाली समस्याओं के समाधान की जानकारी दी। रूम टू रीड के प्रोग्राम एसोसिएट आशीष कुमार एवं कोर्डिनेटर मोहम्मद सादाब ने समेकित रुप से निपुण भारत, एमवीएन एंड एमबीएन के डाटा एवं एफएलएन पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी प्रतिभागियों के प्रश्नों का उत्तर दिया। ज़िले की रैंकिंग को सुधारने और एजुकेशन के क्वालिटी को बेहतर बनाने की जानकारी भी दी गई। संकाय सदस्य श्रीमती अनुभा सिंह, संकाय सदस्य श्रीमती सीमा कुमारी, डॉ मनीला कुमारी आदि ने भी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। हर्ष जोहार की वरिष्ठ कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती प्रीति मिश्रा, पिरामल ग्रुप एंड फाउंडेशन के श्री निशांत एवं गाँधी फेलो श्री यश ठाकुर ने इस अवसर पर पीएमश्री विद्यालय के लिए पुस्तक वितरण किया। कार्यशाला को सफल बनाने में जिला कोऑर्डिनेटर श्रवण कुमार, प्रभात कुमार मांझी, राजकिशोर कुम्भकार, अविनाश, दशरथ महतो, राजकिशोर महतो, जवाहर राम समेत अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

