राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की महापौर प्रत्याशी जेबा खान ने अपने चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। वे लगातार डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित कर रही हैं।
जेबा खान ने साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार, जल निकासी, सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तथा युवाओं और महिलाओं के लिए विकास योजनाओं को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि जनता ने मौका दिया तो मानगो को आदर्श नगर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।
प्रचार के दौरान विभिन्न मोहल्लों में उन्हें सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। स्थानीय बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने उनके सरल व्यवहार और समाजसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की है।

