रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ कोल्हान) चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से धालभूमगढ़ के पुलिस निरीक्षक मनोज गुप्ता ने थाना प्रभारी संतोष कुमार के साथ क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। पुलिस निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए…
Author: Aman Ojha
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिला स्थित आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पुष्कर टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ठेका मजदूर की मौत के बाद मुआवजे को लेकर विवाद गहरा गया है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा और कंपनी प्रबंधन के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही, जिससे कंपनी परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मृतक आजाराम महतो के परिजनों के साथ कंपनी पहुंचकर मुआवजे की मांग की और प्रबंधन पर मजदूर की “बोली” लगाने का आरोप लगाया। मोर्चा नेता प्रेम मार्डी ने कहा कि आजाराम महतो की मौत कार्य के दौरान हुई थी, जिसके…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने क्षेत्र में फैलाई जा रही बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। बीते दिनों एक महिला और पुरुष पर स्थानीय लोगों द्वारा बच्चा चोरी का आरोप लगाया गया था, लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जांच में सभी आरोप निराधार और झूठे पाए गए। थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि अफवाह को बढ़ावा देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि बिना सत्यापन के किसी भी सूचना पर…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर घोड़ा बाबा मंदिर के समीप बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई इस घटना में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बाइक सवार मजदूर को हल्की चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक सुबह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। जैसे ही वह मंदिर के पास पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सिटी सेंटर के लिए चिन्हित कर जमीन पर पिछले दो वर्षों से नगर निगम द्वारा शहर का ठोस कचरा डंप किया जा रहा है। अब इसी डंपिंग साइट में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया है, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के रिहायशी इलाकों में जहरीला धुआं फैल रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार मिश्रित ठोस अपशिष्ट, जिसमें प्लास्टिक, रबर, केमिकल अवशेष और जैविक कचरा शामिल होता है, में आग लगने पर कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और डाइऑक्सिन जैसे खतरनाक तत्व उत्सर्जित होते…
रिपोर्ट – अमन ओझा( ब्यूरो चीफ, कोल्हान ) सरायकेला-खरसावां जिला स्थित मंगलम सिटी की ओर जाने वाले सर्विस रोड के किनारे बुधवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर कचरा चुनकर जीवन यापन करने वाली महिला का आशियाना पूरी तरह जलकर राख हो गया। पीड़िता मोनिका गोप ने बताया कि वह अपने पति के साथ थोड़ी देर के लिए पीने का पानी लाने गई थी। इसी दौरान अज्ञात उपद्रवियों ने उनकी झोपड़ी में आग लगा दी। जब तक वे वापस लौटीं, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी…
जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित आईएसओ गेट परिसर में सोमवार को पाइपलाइन बिछाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिसर के भीतर मशीन से पाइपलाइन बिछाने के लिए बोरिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान बोरिंग में उपयोग किया जा रहा लोहे का भारी-भरकम ट्राइपॉड अचानक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। पास में काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान…
जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम जिला में मूलनिवासी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर यूजीसी बिल 2026 को लागू करने की मांग उठाई। इस संबंध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए उच्चतम न्यायालय द्वारा यूजीसी बिल 2026 पर लगाई गई रोक को शीघ्र हटाने की अपील की गई। सौंपे गए ज्ञापन में विश्वविद्यालयों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग तथा धार्मिक अल्पसंख्यक वर्गों के आरक्षित शैक्षिक एवं गैर-शैक्षिक रिक्त पदों को अविलंब भरने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालयों में जाति, धर्म और लिंग के आधार पर होने वाले भेदभाव को समाप्त…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा पिगमेंट गेट के समीप मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार 407 ट्रक ने टाटा ऐस वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टाटा ऐस (मिनी ट्रक) अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए सड़क पर लंबा जाम लग गया। घटना के संबंध में टाटा ऐस चालक परीक्षित दास ने बताया कि वे टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) में कार्यरत हैं। मंगलवार को वे बिष्टुपुर से जुगसलाई…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती में सोमवार देर रात चापड़ से हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई। बदमाशों ने टिंकू सिंह पर अचानक हमला कर दिया, जिसमें वह और उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर तो है, लेकिन फिलहाल…
