रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)
आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 से चुनावी मैदान में उतरी एकमात्र महिला प्रत्याशी नीतू शर्मा इन दिनों अपने सादगीपूर्ण और सकारात्मक जनसंपर्क अभियान को लेकर सुर्खियों में हैं। वे लगातार पदयात्रा कर डोर-टू-डोर कैंपेनिंग कर रही हैं। सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों से मुलाकात कर स्थानीय मुद्दों पर संवाद करती हैं, तो शाम को महिलाओं के साथ बैठकों का आयोजन कर उनकी समस्याएं सुनती हैं। वरिष्ठ नागरिकों, पेशेवर समुदाय और विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच पहुंच बनाकर वे अपने अभियान को मजबूती दे रही हैं। जनसंपर्क के दौरान नीतू शर्मा केवल अपने कार्यों और योजनाओं पर ही बात करती नजर आ रही हैं। वे किसी भी अन्य प्रत्याशी की आलोचना से परहेज करते हुए सकारात्मक राजनीति का संदेश दे रही हैं। मतदाताओं से वे पिछले कार्यों के आधार पर समर्थन की अपील कर रही हैं और आश्वस्त कर रही हैं कि चुनाव जीतने के बाद नगर निगम की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करेंगी। उनके इस संयमित और मुद्दा-आधारित प्रचार ने वार्ड 17 में उन्हें चर्चा का केंद्र बना दिया है।

