चंदन कुमार एवं अमित रेनू ने आज पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रखंड हाटगम्हरिया अंतर्गत थाना कुमारडुंगी क्षेत्र के कलईया गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों वरीय अधिकारियों ने पारिवारिक सदस्यों से घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा घायल व्यक्ति के स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के सहयोग के लिए सदैव तत्पर है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इस दौरान अधिकारियों ने परिवार को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं—जैसे राशन कार्ड, पेंशन एवं परिवार के बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकन—की जानकारी प्राप्त की। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि परिवार को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी योजनाओं से अविलंब जोड़ा जाए। साथ ही गांव में पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक एवं उचित दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि परिवार स्वयं को सुरक्षित और संरक्षित महसूस कर सके।

