नवनीत कुमार, अध्यक्ष, झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (सेवानिवृत्त न्यायाधीश, उच्च न्यायालय रांची) के पश्चिमी सिंहभूम जिला आगमन पर चंदन कुमार, जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त एवं अमित रेनू, पुलिस अधीक्षक ने चाईबासा परिसदन में स्वागत कर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। विदित हो कि आयोग अध्यक्ष श्री नवनीत कुमार की अध्यक्षता में चाईबासा के पिल्लई हॉल में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा विद्युत दर निर्धारण के लिए प्रस्तुत आवेदन पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जनसुनवाई के दौरान उपभोक्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पक्षों को अपनी आपत्तियां एवं सुझाव रखने का अवसर प्रदान किया जाएगा, ताकि पारदर्शी एवं संतुलित दर निर्धारण प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

