Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो के हर गली मोहल्ला तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना लक्ष्य : सुधा गुप्ता
    जमशेदपुर झारखंड

    मानगो के हर गली मोहल्ला तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना लक्ष्य : सुधा गुप्ता

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने की पदयात्रा

    जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता की पदयात्रा लगातार जारी है. यह पदयात्रा कई इलाकों में चलाया गया. इस दौरान सुधा गुप्ता के साथ काफी संख्या में महिलाएं और युवा भी जुड़ रहे है. लोगों का कारवां बढ़ता जा रहा है. सुधा गुप्ता ने कहा कि लोग विकास का साथ देंगे. जनता उनके साथ है. वे विकास की लंबित योजनाओं को धरातल पर उतारने के साथ ही हर गली मोहल्ला तक सारी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है. मेयर जनता बनायेगी तो उनकी समस्याओं का निराकरण के साथ ही पूरे मानगो को बदलने का काम करेंगे. बिना किसी भेदभाव का विकास करना ही हमारा लक्ष्य है और मानगो को विकसित बनाना है. सुधा गुप्ता ने शुक्रवार को मानगो बाजार, किस्टोनगर, सरोजिनी पथ, बगानशाही, गंगा विहार, सुकना बस्ती, वास्तु विहार, मुंशी मोहल्ला, झारखण्ड कॉलोनी, रिपिट कॉलोनी, वसुन्धरा हिलव्यू के आसपास के क्षेत्रों में पदयात्रा जनसंपर्क का लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की.

    मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने पदयात्रा के दौरान घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को गंभीरता से सुना. विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने नालों की नियमित सफाई, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, जर्जर सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और कचरा प्रबंधन जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. इस पर प्रत्याशी ने भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने के बाद समस्याओं का समाधान कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर मानगो के हर गली मोहल्ले तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचें. पदयात्रा के दौरान मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से विशेष रूप से बातचीत कर उनकी दैनिक जीवन से जुड़ी चुनौतियों को जाना और उनसे कहा कि आगामी 23 फरवरी को अपने अपने घरों से निकलकर कार्पेट के निशान क्रम संख्या 11 नंबर पर वोट डाल कर मुझे विजयी बनाएं. पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधर्म परिवर्तन कराने वालों को गांव में बोर्ड लगाकर रोके ग्राम सभा : रघुवर दास
    Next Article ब्रह्मर्षि विकास मंच की बैठक में सुधा गुप्ता को मिला एकमत समर्थन

    Related Posts

    आशियाना आदित्य में दुर्गोत्सव को सामुदायिक उत्सव बनाने पर जोर

    October 17, 2026

    मुख्यमंत्री मातृ-वियोग में, इधर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

    October 17, 2026

    वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में बन्ना गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी, AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजू

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अभिजीत दीपके को जमानत मिली, शांति बनाए रखने के बॉण्ड पर हस्ताक्षर करने को कहा गया: पुलिस सूत्र

    आशियाना आदित्य में दुर्गोत्सव को सामुदायिक उत्सव बनाने पर जोर

    ट्रंप का यू-टर्न : छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल 100 प्रतिशत टैरिफ से राहत

    गुजरात : भरूच जिले में फार्मा कंपनी में भीषण रिएक्टर ब्लास्ट, 5 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, 6 लोग घायल

    केंद्र ने 70 लाख कर्मचारियों को दी राहत, रिटायरमेंट से चार साल पहले ही जांचेंगे जाएंगे वेतन-पेंशन के पेपर

    अवैध खनन मामला: भाजपा विधायक संजय पाठक की फर्म को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत नहीं, मुश्किलें बढ़ीं

    होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर सुपर टैंकर, 20 लाख बैरल तेल से लेकर जा रहे जहाज में जबर्दस्त ब्लास्ट

    सुप्रीम कोर्ट बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर उम्र के आधार पर पाबंदी के खिलार्फ, पैरेंटल कंट्रोल पर दिया जोर

    मुख्यमंत्री मातृ-वियोग में, इधर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

    वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में बन्ना गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी, AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.