Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात : भरूच जिले में फार्मा कंपनी में भीषण रिएक्टर ब्लास्ट, 5 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, 6 लोग घायल
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    गुजरात : भरूच जिले में फार्मा कंपनी में भीषण रिएक्टर ब्लास्ट, 5 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, 6 लोग घायल

    News DeskBy News DeskOctober 17, 2026Updated:October 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भरुच. गुजरात के भरूच जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. भरूच जिले के सायखा स्थित सिंजिल फार्माकेम में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौत हो गई. वहीं, हादस में 6 कर्मचारी घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि में हाइड्रोजनेशन प्रक्रिया के दौरान रिएक्टर फट गया. 15 किलोलीटर क्षमता वाले रिएक्टर का मलबा कंपनी परिसर के बाहर तक जा गिरा. धमाके के बाद मिथिलीन डाइक्लोराइड (एमडीसी) गैस का रिसाव होने से धूल के गुबार के बीच कर्मचारियों पर गंभीर असर पड़ा. धमाका इतना तेज था कि आसपास के 15 किलोमीटर के दायरे में आवाज सुनाई दी.

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. शवों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जबकि घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. वागरा की सायखा जीआईडीसी में 53 कर्मचारियों के साथ शुरू हुई इस कंपनी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है. घटना के बाद पूरी जीआईडीसी में हड़कंप मच गया. पुलिस, गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड हेल्थ विभाग सहित संबंधित अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. मृतकों में कंपनी के कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं.

    इसके पहले 30 सितंबर को कर्नाटक के मंगलुरु स्थित मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) में को जोरदार धमाके के बाद आग लग गई थी. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. इनमें से एक की पहचान राजेश बैपटिस्ट के रूप में हुई है, जो घटना के समय प्लांट के अंदर मौजूद थे. उनके शरीर का करीब 35 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया था.

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पास के एक कार्यालय में मौजूद छह अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं. धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाकों के घरों में कंपन महसूस किया गया. कुछ नजदीकी घरों की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे भी टूट गए, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्र ने 70 लाख कर्मचारियों को दी राहत, रिटायरमेंट से चार साल पहले ही जांचेंगे जाएंगे वेतन-पेंशन के पेपर
    Next Article ट्रंप का यू-टर्न : छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल 100 प्रतिशत टैरिफ से राहत

    Related Posts

    बोकारो में मासूम की मौत: मामा ने खिलौना बताकर थमाई पिस्तौल, ट्रिगर दबते ही सिर में लगी गोली

    October 17, 2026

    बांग्लादेश के बीच रिसॉर्ट में भीषण अग्निकांड, 10 लोगों की मौत; 9 घायल, लकड़ी-बांस की इमारत जलकर राख

    October 17, 2026

    अभिजीत दीपके को जमानत मिली, शांति बनाए रखने के बॉण्ड पर हस्ताक्षर करने को कहा गया: पुलिस सूत्र

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो में मासूम की मौत: मामा ने खिलौना बताकर थमाई पिस्तौल, ट्रिगर दबते ही सिर में लगी गोली

    बांग्लादेश के बीच रिसॉर्ट में भीषण अग्निकांड, 10 लोगों की मौत; 9 घायल, लकड़ी-बांस की इमारत जलकर राख

    अभिजीत दीपके को जमानत मिली, शांति बनाए रखने के बॉण्ड पर हस्ताक्षर करने को कहा गया: पुलिस सूत्र

    आशियाना आदित्य में दुर्गोत्सव को सामुदायिक उत्सव बनाने पर जोर

    ट्रंप का यू-टर्न : छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल 100 प्रतिशत टैरिफ से राहत

    गुजरात : भरूच जिले में फार्मा कंपनी में भीषण रिएक्टर ब्लास्ट, 5 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, 6 लोग घायल

    केंद्र ने 70 लाख कर्मचारियों को दी राहत, रिटायरमेंट से चार साल पहले ही जांचेंगे जाएंगे वेतन-पेंशन के पेपर

    अवैध खनन मामला: भाजपा विधायक संजय पाठक की फर्म को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत नहीं, मुश्किलें बढ़ीं

    होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर सुपर टैंकर, 20 लाख बैरल तेल से लेकर जा रहे जहाज में जबर्दस्त ब्लास्ट

    सुप्रीम कोर्ट बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर उम्र के आधार पर पाबंदी के खिलार्फ, पैरेंटल कंट्रोल पर दिया जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.